बारात लेकर गए एक दूल्हे को न मिली उसकी दुल्हन , खाली हाथ लौटना पड़ा वापस घर , जानें क्यों ?

सुलतानपुर । मामला सुलतानपुर जिले का है। जहां एक दूल्हा को शराब पीना भारी पड़ गया । बारातियो संग दूल्हा को शराब के नशे में झूमता देख धुत देखकर दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी
सुलतानपुर में कल शाम शराब के नशे में धुत्त बैंड-बाजा और बराती के साथ दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे को खाली हाथ लौटना पड़ा। शादी के मंडप में पहुंचे दूल्हे को नशे की हालत में देख दुल्हन भड़क गई और उसने शादी करने से मना कर दिया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे अमीर अली मजरे कस्बा माफियात गांव के रहने वाले हौसिला प्रसाद यादव की पुत्री कांति यादव की शादी इसी थाना क्षेत्र के सफलेपुर निवासी बृजनाथ यादव के बेटे रोहित यादव के साथ तय हुई थी , दरअसल जब बारातियो संग दूल्हा शराब पीकर नशे में बुरी तरह धुत अपनी बारात में डांस कर रहा था।
कल रोहित यादव की बरात काफी धूमधाम के साथ कस्बा माफियात पहुंची। भोजन के बाद जब शादी की रस्म पूरी करने के लिए दूल्हे रोहित को शादी के मंडप में लाया गया तो वह नशे में धुत्त मिला। दूल्हे की इस हरकत से वहां पर काफी जोरदार हंगामा होने लगा
दुल्हन बनी कांति को जब यह खबर लगी तो वह भड़क गई और उसने शराबी पति से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस अंदाज मौके पर सन्नाटा छा गया। आनन-फानन में दोनों पक्षों के लोगों ने सुलह समझौते की कोशिशें कीं लेकिन सब बेकार साबित हुआ।
कांति ने कहा कि वह किसी शराबी को अपना पति नही बनायेगी। बेटी के इस तरह नशे के खिलाफ आवाज बुलन्द करने पर पिता भी बेटी के विरोध में जाने की हिम्मत नही कर सका। आखिरकार बरात बिन ब्याहे ही लौटा दी गई। दुल्हन बनी कांति के इस साहसिक कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है।