कुहू की जोड़ी ने रखा अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में कदम

देहरादून। उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने इंडिया इंटरनेशनल सीरीज बैडमिंटन चैंपियनशिन में मिश्रित युगल और महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद ऐकेडमी में 23 से 26 नवंबर तक बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप के मेन ड्रॉ के मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप के मिश्रित युगल वर्ग में आठवीं वरीयता प्राप्त उत्तराखंड की कुहू गर्ग और दिल्ली के रोहन कपूर की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया है।
मेन ड्रॉ के पहले मैच में कुहू की जोड़ी ने सिंगापुर की जोड़ी को तीन सेट तक चले मैच में 18-21, 21-16, 21-13 से हराकर बढ़त हासिल की। दूसरे मैच में कुहू की जोड़ी ने भारत के ही केतन चहल व मयूरी यादव की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-14, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, महिला युगल वर्ग में कुहू और असम की निंग्शी ब्लॉक हजारिका की जोड़ी को चैंपियनशिप में तीसरी वरीयता प्राप्त है। पहले मैच में कुहू-निंग्शी ने भारतीय जोड़ी विजेता भार्गव-जूही देवांगन को सीधे सेटों में 21-16, 21-6 से हराया जबकि प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में कुहू की जोड़ी ने भारत की ही प्रीति कोनाडम-प्रिया को 21-11, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह जानकारी उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *