नेहरू युवा केन्द्र ने नग्गर में मनाया कौमी एकता कार्यक्रम

19 से 25 तक मनाया गया कौमी एकता सप्ताह
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,25 नवबंर। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कुल्लू के नग्गर खण्ड में कौमी एकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी बीजू व रोहित अवस्थी द्वारा नग्गर खण्ड के रायसन में कौमी एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान महिला मंडल मल्ली पथर,महिला मंडल बेंची,विटीसी बैंची के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों नें एकता का संदेश दिया समाजिक कार्यों में एकता से रहने के लिए प्रेरित किया ।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी बीजू नें जानकारी देते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र 19 से लेकर 25 नवबंर तक राष्ट्रीय एकता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा जिसके अंतर्गत शनिवार को नग्गर खण्ड के रायसन में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने ये भी बताया कि 26 नवबंर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत भवन कटराई में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान अध्यापिका कुमारी भोजवंती,महिला मंडल के प्रधान,उप प्रधान,सचिव व सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *