मौसम ने बदली करवट शुष्क ठंड की चपेट में आया हिमाचल
हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन होने लगा अस्त व्यस्त
-सर्दियां आते ही लोगों ने शुरू किया लकडिय़ां एकत्र करने का कार्य
-सर्दियों से निपटने के जनजातीय ज़िला भी तैयार
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू, 25 नवबंर। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है और धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश सहित जिला कुल्लू व लाहुल-स्पीति के तमाम उपमंडल कुल्लू, मनाली, बंजार व आनी के सभी क्षेत्रों मेेंं सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम ठंडा होने पर जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार, आनी की फिजाओं में सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है जिसके चलते लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर, आग सेंकनी शुरू कर दी है। मौसम के बदलते मिजाज के कारण ग्रामीण पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों ने सर्दी से बचने के लिए लकडिय़ा व अन्य सामाग्री एकत्र करने कार्य शुरू कर दिया है। बारिश न होने के कारण शुष्क ठंड से पूरा हिमाचल कांप रहा है। कुल्लू-मनाली के अलावा हिमाचल प्रदेश के सभी पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दी है। मौसम खुशगवार होने पर भी यहां का पारा शून्य के नीचे लुढ़क गया है। ठंड के प्रकोप का सबसे ज्यादा असर लाहुल-स्पीति घाटी के शीत मरूस्थल के भीतर महसूस किया जाने लगा है। ऐसे में स्पीति सहित लाहुल घाटी सीज़न की पहली बर्फबारी होने से शीतलहर की चपेट में आ गई है। शीतलहर व हांड कंपा देने वाली ठंड से यहां की सभी पेयजल योजनाओं में जम गया है। सुबह शाम शीतलहर तथा बर्फीली ठंडी हवा चलने से लोग अपने घरों में दुबकने को विवश है। कुल्लू में लंबे समय से बारिश न होने से यहां का मौसम खुशनुमा होने से किसान व बागवान भी काफी चिंतिंत है, कुल्लू के लोगों का कहना है कि बारिश होने के बाद दिन प्रति दिन ठंड अपने पांव पसारने लगी है। अत्याधिक ठंड से लोगों को सुबह शाम घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है।वहीं, लाहुल व स्पीति घाटी में वाहनों के पहिए भी ठंड के चलते जाम होने लगे हैं। वहीं सुबह शाम के वक्त एक ओर जहां भारी ठंड से लोग परेशान है। शीत लहर के साथ बर्फीली हवा चलने से लोगों का घर से बाहर निकलना काफी कठिन हो गया है। जिला कुल्लू की लगवैली,मणिकर्ण, बंजार तथा बाह्य सराज के मध्य व ऊंचाई वाले क्षेत्र कुल्लू, मनाली आदि बाजारों में लोग सुबह शाम आग सेंकने को मजबूर हो गए हैं। इसके साथ ही लोगों द्वारा सर्दी से बचने के लिए ईधन लकड़ी को एकत्र करना आरंभ कर दिया है तथा घाटी वासियों द्वारा ठंड से बचने के लिए तंदूर आदि भी जलाना आरंभ किया है। उधर, सर्दियों के आते ही ऊझी घाटी के लोगों द्वारा लकडिय़ों को एकत्र करना और पशुओं के लिए चारा और सूड एकत्र करन आरंभ कर दी है। वहीं दूसरी ओर सर्दियो में पशुओं के लिए चारे के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले सूखी घास को काट कर सूखाकर एकत्र कर एक स्थान पर रखा जा रहा है। बहरहाल, जिला कुल्लू व लाहुल स्पिति सहित पूरा प्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड से जकड़ गया है।

—————————————-
सर्दियों से निपटने के लिए लाहुल स्पीति ज़िला पूरी तरह तैयार… देवा सिंह नेगी
-ज़िला में दवाइयां,लकड़ी, गैस व राशन का पर्याप्त भंडारण
-उपायुक्त लाहुल स्पीति देवा सिंह नेगी ने दी जानकारी
शीतमरुस्थल जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में सर्दियों की स्थिति से निपटने के लिए में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपलब्ध करवाई जाने वाली खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति उचित मूल्यों की दूकानों के माध्यम से करवा दी गई है। यह बात उपायुक्त लाहुल स्पीति देवा सिंह नेगी ने यहां केलांग में बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। वे यहाँ उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि सर्दियों के दौरान एलपीजी गैस तथा जलाने के लिए लकड़ीयों का वितरण कर दिया गया है तथा इनका पर्याप्त भंण्डारण भी उपलब्ध है। उपायुक्त ने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को सर्दियों के दौरान दूर संचार व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने निर्देश दिए ताकि लोगों कोें बेहतर संचार सेवा उपलब्ध हो सके क्योंकि किसी भी आपदा के समय में दूर संचार सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने बर्फवारी के दौरान विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल की सुविधा सुनिष्चित करवाने के लिए विद्युत विभाग व सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने बताया कि जिले मे आवष्यक वस्तुओं जैसे दबाईयां, लकडी, गैस सिलेण्डर तथा राशन का प्रर्याप्त भण्डारण कर लिया गया है । उन्होने बताया कि आपदा से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उपायुक्त ने बताया बर्फवारी के दौरान घाटी के भीतर की सड़कों को बहाल रखने के लिए 94-बीआरओ के अधिकारियों ने आष्वासन दिया है। बैठक के दौरान उप मंण्डल अधिकारी नागरिक केलंग कुलबीर सिंह राणा, उपमंण्डल अधिकारी नागरिक उदयपुर सुनील वर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

————————————–
हेलीकॉप्टर सेवा के लिए ई-उड़ान सॉफ्टवेयर से होंगे ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन
-लाहुल के सभी हेलीपैडों पर की गई संपर्क अधिकारियों की नियुक्तियां
लाहौल घाटी में सर्दियों के दौरान हैलीकाॅप्टर सेवा के लिए आवश्यक प्रबन्धों को लेकर उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि ई-उडान साॅफटवेयर के माध्यम से आॅनलाईन/आफलाईन आवेदन उपायुक्त कार्यालय कुल्लू, उप-मंण्डल अधिकारी केलंग व उदयपुर कार्यालयों में किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि लाहौल के सभी हैलीपेडों के लिए सम्पर्क अधिकारियों व सहायक सम्पर्क अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है । उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिले के सभी हैलीपैड के लिए बने सम्पर्क मार्गों को सर्दियों के दौरान यातायात के लिए बहाल रखना तथा हैलीपैड पर एच मार्किंग भी व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगें। उन्होंने जिला के सभी हैलीपैडों पर पुलिस सुरक्षा कर्मचारी,अग्निषमन यंत्र, ऐम्बुलेंस व आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए । उपायुक्त ने बताया कि उड़ान से 24 घंण्टे पूर्व कोई भी आवेदक अपना टिकट रदद करवाता है तभी उसे टिकट की राशी का भुगतान किया जाएगा। बैठक के दौरान उप मंण्डल अधिकारी नागरिक केलंग कुलबीर सिंह राणा, उपमंण्डल अधिकारी नागरिक उदयपुर सुनील वर्मा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डीडी शर्मा, 94-बीआरओ के अधिकारी सुभाष चैधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
———-
ज़िला में सर्दियों से निपटने के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिले में आवश्यक वस्तुओं जैसे दवाईयां, लकड़ी, गैस सिलेण्डर तथा राशन का प्रर्याप्त भण्डारण भी कर लिया गया है । इसके अलावा बर्फबारी के दौरान आपदा से निपटने के लिए भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
देवा सिंह नेगी, उपायुक्त लाहुल-स्पीति