अपने जिगर के टुकड़े की तलाश में दर-दर भटक रहे माँ-बाप

– कुल्लू के शराच का टविंद्र पिछले दो दिनों से लापता
-कोलीबेहड में मुंडन संस्कार को गया था युवक
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,26 नवबंर। जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत बल्ह के शराच गांव का निवासी टविंद्र(14) युवक 24 नवबंर से लापता है। युवक के पिता तारा चंद ने कहा कि उनका बेटा 24 नवम्बर को कोलीबेहड़ गाँव में मुंडन संस्कार में घर से अकेला गया था पर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि बेटे के दोस्तों से पूछा तो दोस्तों ने बताया कि उन्होंने टविंद्र से घर चलने की कहा उसने मना किया और बोला कि वह बाद में आएगा। साथ ही उन्होंने रिश्तेदारों से भी पता किया पर बेटे का कोई सुराग नहीं लगा। बेटे के इस तरह अचानक लापता होने टविंद्र के माता और पिता बहुत दुःखी हैं और अपने जिगर के टुकड़े की तलाश में दर दर भटक रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है अगर उनके बेटे का किसी को पता चले तो वह 78075- 30536, 94597-81239 , 98165-84650 नंबर पर संपर्क कर जानकारी दे। साथ ही परिजनों ने पुलिस थाना कुल्लू में भी बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने भी मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।