13 से 25 दिसंबर तक धर्मशाला में होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

-प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुल्लू ज़िला की टीम का 3 दिसंबर को होगा चयन
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू, 26 नवंबर। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों के ग्रुप की क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 दिसंबर तथा समापन 25 दिसंबर को धर्मशाला में होगा। जानकारी देते हुए कुल्लू जिला क्रिकेट संघ के महासचिव शिव कपूर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला कुल्लू की टीम का चयन 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे ढालपुर मैदान में किया जाएगा। जिला कुल्लू की टीम का पहला मैच 13 दिसंबर को संतोषगढ़ ऊना में किन्नौर की टीम के साथ होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ट्रायल फीस 300 रूपए प्रति खिलाड़ी निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा करवाई जा रही है जो कि एक प्रशंसनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को रंगीन ड्रेस तथा सफेद गेंद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *