उचित मुआवजा न दिये जाने पर होगा फोर लेन का विरोध :ठाकुर

कमलेश वर्मा (परी),कुल्लू 26 नवम्बर । रविवार को मनाली मंडल फोरलेन संघर्ष समिती की बैठक अध्यक्ष मोहिन्दर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संघर्ष समिति के महासचिव बृजेश महंत विशेष रूप से उपस्थित रहे। फोरलेन प्रभावितों ने प्रशासन द्वारा पुनर्वासन व पुनर्स्थापन का बंदोबस्त किए बिना ज़बरदस्ती लोगो के निजी ज़मीन में बने मकानों व दुकानों का तोड़ने का कड़ा विरोध किया और साथ ही कहा कि सर्दी के मौसम में लोग कहां जाएंगे। प्रभावितों का यह भी कहना है कि मकानों को तोड़ने की इतनी भी क्या जल्दी है जबकि कम्पनी फोरलेन निर्माण का कार्य दूसरी जगह कर सकती थी और मकानों को आखिर में खाली करवाया जा सकता था। नेशनल हाईवे आथारिटी व कम्पनी द्वारा सताए जा रहे लोग 27 नवंबर 2017 को भूमिग्रहन अधिकारी पंडोह रामेश्वर शर्मा,डीसी व एसडीएम कुल्लू से विधायक महेश्वर सिंह की अगुवाई में मिलेंगे व पूरे मामले की जानकारी देंगे । उधर, इस बारे में फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष खुशाल ठाकुर ने कहा कि लोगों को बिना उचित मुआवजा दिए बिना पुनर्वासन व पुनर्स्थापन के लाभ नही दिए जो कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में उसका प्रावधान है । उन्होंने कहा कि लोगों को सर्दी के इस मौसम में रात के अंधेरे में प्रशाशन,पुलिस व ठेकेदार जेसीबी लेकर डरा धमका कर घर तुड़वा रहे हैं, यह कहां का न्याय है, इतना अन्याय तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस अन्याय को किसी भी हालत में लोग बर्दाशत नही करेंगे।
बॉक्स
फोरलेन प्रभावितों के साथ जितना अन्याय आज हो रहा है उतना तो अंग्रेजों ने भी नही किया था ।