एनएचपीसी चरण-3 के महाप्रबंधक करेंगे बतौर मुख्यातिथि शिरकत
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू 26 नवंबर। शिक्षा खंड बंजार के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर ने बताया कि स्कूल की वर्ष भर में हुई उपलब्धियों एवं गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को वार्षिक पुरस्कार वितरण उत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस दौरान प्रस्तुत किये जायेंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस अवसर पर जहां स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा कुल्लवी नाटी, पंजाबी भंगड़ा, समूहगान, एकलगान, हिंदी डांस आदि की बेहतरीन प्रस्तुति दी जाएगी वहीं, नाटकों के माध्यम से बेटी बचाओ, पेड़ लगाओ व जीवन में शिक्षा का महत्व आदि विषयों पर जागरूक भी किया जाएगा।वहीं, उन्होंने बताया कि इस मौके पर पार्वती परियोजना चरण तीन के महाप्रबंधक बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। प्रधानाचार्य ने सैंज घाटी के सभी बुद्धिजीवियों एवं स्कूल के अभिभावकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।