मॉडलिंग की दुनिया का चमकता सितारा है कुल्लू का पम्मी

-हिंदुस्तान के टॉप मॉडल में एक है बेन उर्फ़ पम्मी
-बेन ने कुल्लू के साथ साथ हिमाचल का किया नाम रोशन
-किसी पहचान का मोहताज़ नहीं है पम्मी उर्फ़ बेन
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू, 26 नवबंर। मन में कुछ पाने की जिद्द और किसी चीज को ठानकर उसे कर दिखाने की कोशिश तो सब करते हैं लेकिन उस मुकाम तक कम लोग ही पहुंचते हैं लेकिन कुल्लू के इस युवा ने अपनी ज़िद्द व जुनून दोनों को आखिर मंज़िल तक पहुंचा ही दिया। जी हां, हम यहाँ बात कर रहे हैं हिमाचल(कुल्लू) के महेंद्र चौहान उर्फ पम्मी और जो माॅडलिंग की दुनिया में बेन के रूप में एक जाना पहचान नाम है। महेंद्र (बेन) का जन्म बजौरा स्थित मशगां गांव में ज्ञान चन्द तथा आशा देवी के घर हुआ है। बेन से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उन्हें बचपन से ही कठिनाईयों से गुज़रना पड़ा और ये कठिनाईयां उन्हें हर बुरी स्थिति में जीतने का गुर सिखा गई। 
आज जब उनके पिता ज्ञान चन्द जो कुल्लू के टैक्सी स्टेण्ड के पास सब्ज़ियों की पनीरी की ओरी बेचते हैं जब अपने बेटे के चित्र स्वपनिल फैशन की दुनिया के माॅडल्स के साथ अपने बेटे चित्र देखते हैं तो उनकी आंख में अनायास ही आंसु छलकते हैं जो खुशी के होते हैं। पम्मी उर्फ बेन शुरूआत में कुल्लू में फिल्मों में अपना करियर बनाने की चाहत में कुल्लू की स्थानीय रंगमंच संस्था ऐक्टिव मोनाल कल्चरल ऐसोसिएशन के साथ थिएटर करने के लिए जुड़े और प्रसिद्व रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर के सानिध्य में अभिनय की बारीकियां सीखने लगे। पम्मी का कहना है कि रंगमंच ने मुझे खुद पर विश्वास करना सिखाया और उसी की बदौलत मैं कठिन परिस्थितियों से खेलना सीखा और संघर्ष दिनों में जीत भी गया। दो साल पहले माॅडलिंग की दुनिया में नाम बनाने के लिए दिल्ली का रूख किया और उसी समय में कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए आज हिन्दुस्तान के टॉप माॅडल्स में जगह बना ली है। बड़े बड़े फैशन शो में पम्मी अर्थात माॅडल बेन का होना निश्चित्त होता है। चाहे मुम्बई में हो चाहे जयपुर फैशन वीक हो। आज कल पम्मी अपना पासपोर्ट बनाने के लिए घर आए हैं और आने वाले दिनों में फिलीपीन्स और उसके बाद इटली के मिलान जाने वाले हैं। केहर सिंह ठाकुर का कहना है कि मेरा स्टुडेन्ट आज फैशन की दुनिया का चमकता सितारा है यह हमारे लिए, कुल्लू तथा हिमाचल के लिए गर्व की बात है। बहरहाल, हिमाचल के इस युवा ने मॉडलिंग की दुनिया में खूब धूम मचाई है और हिमाचल व कुल्लू का नाम रोशन किया है।