प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को भुज पहुंचकर किया चुनावी रैली का “शुभारम्भ”

भुज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भुज से चुनावी रैली का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा – ‘एक तरफ विकास है तो एक तरफ वंशवाद। उन्होंने भाजपा के चुनावी चिन्ह कमल का उललेख करते हुए कहा, क से कच्छ होता है और क से कमल होता है।‘ उन्होंने कहा, मैं गुजरात की जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं और यहां किसानों की मेहनत को सलाम करता हूं।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पब्लिक मीटिंग को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भुज पहुंच गए हैं। यहां अमित शाह समेत वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं। यहां पीएम मोदी के स्वागत के लिए लोगों में उत्साह देखा जा सकता है। महिलाओं ने गरबा कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री आशापुरा मंदिर में पूजा कर रहे हैं। माता आशापुरा से आशीर्वाद लेकर मोदी आज चार रैलियों का शुभारंभ करेंगे।
प्रधानमंत्री के आज के दौरे को देखते हुए यहां पहले से ही जोर-शोर से तैयारियां की गयी हैं। प्रधानमंत्री ने आज होने वाली रैलियों के बारे में ट्वीट करते हुए बताया था, ‘मैं जसदन, धारी और कामरेज में रैलियों को संबोधित करूंगा। सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ हम गुजरात को विकास की नई उंचाइयों तक ले जाने को प्रतिबद्ध हैं।
वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।
मोदी 27 और 29 नवंबर को गुजरात में भाजपा के लिए चुनावी दौरा करेंगे। सोमवार को वे कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में चार सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। भुज में वे आर.आर. ललन कॉलेज के ग्राउंड में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे सौराष्ट्र के जसदन जाएंगे और विछिया रोड में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। तीसरी रैली को वे छलाला-धारी रोड पर गायत्री मंदिर मैदान में संबोधित करेंगे और अंतिम संबोधन कादोदरा आंकडामुखी हनुमानजी मंदिर में होगा। इसके बाद वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे। दूसरे चुनावी प्रचार के लिए वे बुधवार को वापस गुजरात आएंगे।
गुजरात में नई सरकार चुनने के लिए दो चरणों में 9 व 14 दिसंबर को मतदान संपन्न होंगे। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।