घर का ताला तोड़कर चोरो ने किया लाखो के सामान पर हाथ साफ

रुद्रप्रायग। रुद्रप्रायग नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत चोरो ने गत रात्रि को एक घर में दो लाख से ज़्यादा चोरी की घटना को अंजाम दिया।
दरअसल मामला रुद्रप्राग के बेलणी का है जहां राकेश डोभाल नाम के घर के गेट समेत दो कमरों के ताले तोड़कर चोर घर में घुसे तथा वहां रखी तीन सोने की अंगूठी समेत दो लाख से अधिक का सामान लेकर फरार हो गए आरोपी जानते थे की घर का मकानमालिक वहां नहीं रहता जिसके चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया। जब पड़ोसियों को इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
यह राजस्व क्षेत्र है, राजस्व उप निरीक्षक दुर्भा सिंह रावत ने घर का मुयाना किया। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर क्षेत्र में रात्रि को नियमित गश्त नहीं होती, जिससे चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *