बंजार स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

-स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मचाई धूम
-डिंपल राणा चुनी गई बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दि ईयर
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,28 नवबंर। बंजार घाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार में मंगलवार को धूमधाम से वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल बंजार के प्रधानाचार्य हरीश गुलेरिया व एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप सोनी द्वारा पारंपरिक कुल्ल्वी टोपी- मफरल व स्मृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। इस मौके पर एसडीएम बंजार ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे देश का भविष्य है जिन्हे कल देश को चलाना है । उन्होंने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत जरूरी जिससे देश का भविष्य ही आज के छात्रों के हाथ में है इस मौके पर विद्यालय की छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाकर समारोह का आगाज किया गया। वहीं, इस मौके पर प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिर्पोट पढ़ी। वार्षिक रिर्पोट में छात्रों की और स्कूल की उपलधिब्यों के बारे में लोगों को अवगत करवाया । छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम नृत्य ,गिद्वा ,भांगड़ा,सोलो सांग बेंगाली डांस नीलमा एंड पार्टी , पंजाबी , महासु डासं, तथा नाटी व अन्य नृत्य एकांकी प्रस्तुत करके उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, हर साल की भांति इस वर्ष भी शीला भारद्वाज द्वारा अढ़ाई अढ़ाई हजार की नगद राशि दो छात्रों को प्रोत्साहन के रूप में दी गयी जिनमें जाहनवी शर्मा और चेतना शामिल हैं । इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरीश गुलेरिया , एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप सोनी क्षेत्र के प्रसिद्व वकील कुंभ दास डोगरा ,नगर पंचायत बंजार उपाध्यक्ष ज्ञान सागर, प्रधानो व उपप्रधानो सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य , अभिभावक व विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाएं तथा सभी छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे ।

————————————————————————-
इन छात्र-छात्राओं को दिए गए पुरस्कार
बेस्ट स्डूडेंट आफ दि ईयर का अवार्ड छात्र डिपंल राणा को मिला । वहीं,सत्र 2016 और 17 के स्मृति नेगी ने साईस संकाय में पहला स्थान कविता ठाकुर ने दुसरा स्थान व तीसरा स्थान चंद्रिका नेगी ,कामर्स में त्रिलोचन शर्मा ने पहला ,कंमलेश दूसरे व चित्ररेखा तीसरे स्थान , कला संकाय में रंजना ने पहला ,शशी किरण दुसरे व माया देवी तीसरे स्थान पर जमा एक में विज्ञान संकाय डिंपल चैहान प्रथम दुसरे स्थान पर प्रिया कौशल तीसरे स्थान पर राजेश कुमार ,कामर्स मे नितेश प्रथम ,दूसरे अनिशा तीसरे चेतना कला में काजल प्रथम , दूसरे स्थान ज्योतिका रही । जिला स्तर और राज्य स्तर पर स्कूल ने अपना नाम रोशन किया है एनसीसी ,एन एस एस कैंडस का भी सराहनीय योगदान रहा है।
————————————————————-
आईटीबीपी के जवानों ने वार्षिक उत्सव में मनमोहक प्रस्तुति पर बच्चों को बांटे ईनाम
-बंजार में आईटीवीपी के जवानों ने भी लिया वार्षिक समारोह का आनंद
मंगलवार को बंजार सीसे स्कूल के वार्षिक समारोह के मौके पर आईटीबीपी के जवानों ने उक्त समारोह में एक से एक बेहतरीन कार्यक्रम को देखकर काफी झुमें। आईटीबीपी के जवानों ने स्कूली छात्रों की अच्छी प्रस्तुति को देखकर अपनी एच्छिक निधि से बच्चों के लिए ईनाम तौर पर भेंट राशि भी प्रदान की। उस ईनाम को पाकर स्कूली छात्रों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *