महिलाओं से छेड़खानी करने वालोें पर कसा जाएगा शिकंजा…राकेश शर्मा

महत्वपूर्ण चौक- चौराहों पर सादी वर्दी में तैनात की जाएंगी महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,29 नवबंर। सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला में इस तरह के मामलों को रोकने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने यह जानकारी दी। एडीसी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बस स्टैंडों, पूजा स्थलों, सिनेमाघरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। कई मुख्य सार्वजनिक स्थलों व संस्थानों में ये कैमरे पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। एडीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं तथा छेड़खानी के मामलों को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएं। राकेश शर्मा ने बताया कि जिला के मुख्य शिक्षण संस्थानों, बस स्टैंडों व महत्वपूर्ण चौक- चौराहों पर सादी वर्दी में महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात की जाएंगी। अगर किसी बस या अन्य सार्वजनिक वाहन में किसी महिला के साथ कोई छेड़खानी करता है तो चालक-परिचालक तुरंत अपने वाहन को नजदीकी पुलिस थाने या चैकी में ले जाएं। एडीसी ने बताया कि इस तरह के मामलों को रोकने के लिए महिला हैल्पलाइन तथा टाॅल फ्री नंबर शुरू की जाएगी। इसके अलावा महिला पुलिस थाने के दूरभाष नंबर 01902225044 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। एडीसी ने नगर निकायों के अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी विरोधी कानूनों से संबंधित होर्डिंग व बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, सहायक आयुक्त डा. अमित गुलेरिया, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत पठानिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *