शिक्षकों की शर्मनाक दबंगई , 88 छात्राओ के कपड़े उतरवाए

अरुणांचल प्रदेश। ईटानगर से शिक्षकों की अश्लील हरकत सामने आयी है जहां स्कूल के तीन शिक्षकों ने 88 लड़किया को सजा के तौर पर कथित रूप से उनके कपडे उतरवाने ज़बर पर मजबूर कर दिया। इन छात्राओं ने स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कथित तौर पर गलत शब्द लिखे थे ।
पुलिस ने बताया कि पापुम पारे जिला में तनी हप्पा (न्यू सागली) स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छठी और सातवीं कक्षा की 88 छात्राओं को 23 नवंबर को इस अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। हालांकि, यह मामला 27 नवंबर को सामने आया, जब पीडि़ताओं ने ऑल सागली स्टूडेंट्स यूनियन से संपर्क किया। इसने फिर स्थानीय पुलिस के पास एक प्राथमिकी दर्ज कराई।
शिकायत के मुताबिक दो सहायक शिक्षकों और एक जूनियर शिक्षक ने 88 छात्राओं को अन्य छात्राओं के सामने अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। इन छात्राओं के पास से कागज मिला था जिस पर प्रधानाध्यापक और एक छात्रा के खिलाफ अश्लील शब्द लिखे थे। जिले के पुलिस अधीक्षक तुम्मे अमो ने छात्र संगठन (एएसएसयू) द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की बुधवार को पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामला यहां महिला पुलिस थाना को सौंप दिया गया है। महिला थाने की प्रभारी ने बताया कि पीडि़ताओं और उनके माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों से पूछताछ की जाएगी।
अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस घटना की निंदा की और कहा कि शिक्षकों की ऐसी जघन्य हरकत छात्राओं को प्रभावित कर सकते हैं। इसने एक बयान में कहा कि किसी बच्चे की गरिमा से छेड़छाड़ करना कानून और संविधान के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *