गोपेश्वर में महाकुम्भ खेलो का शुभारंभ

गोपेश्वर, उत्तराखंड। युवा कल्याण विभाग की ओर से जिला मुख्यालय गोपेश्वर में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। पहले दिन के खेलों में एथलेटिक्स समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
पहले दिन एथलेटिक्स, कबड्डी व खो खो प्रतियोगिताएं हुई। अंडर 17 वर्ष में किशन ¨सह कोठियालसैंण ने पहला, विपुल नेगी पीस पब्लिक स्कूल ने दूसरा, देवेंद्र ¨सह ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में शालिनी प्रथम, मानसी द्वितीय, प्रियंका तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में कृष्णा, आदर्श व सुरेंद्र ने क्रमश: स्थान हासिल किए। अंडर 14 वर्ष 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शंकर, आदित्य नेगी, अभिषेक रावत, बालिका वर्ग में अनुष्का, आस्था व डौली ने स्थान पाए। कबड्डी में इंटर कालेज गोपेश्वर प्रथम व गुरु रामराय पब्लिक स्कूल द्वितीय रहे। अंडर 19 वर्ष की 800 मीटर दौड़ में पंकज रावत प्रथम, अर¨वद बिष्ट द्वितीय, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मानसी प्रथम, बबीता द्वितीय, बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पंकज प्रथम, अर¨वद द्वितीय रहे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुरेश पांडे, युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल समेत कई लोग मौजूद थे।