कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर ,वकील ने किया महिला डॉक्टर से दुष्कर्म

देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक वकील डॉक्टर को घुमाने के लिए मसूरी व अन्य स्थानों पर ले गया और वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक थाना पटेलनगर क्षेत्र निवासी महिला डॉक्टर का छह माह पहले अपने डॉक्टर पति के साथ झगड़ा हो गया था और मामला तलाक तक पहुंच चुका था। इस कारण महिला डॉक्टर ने अपने बच्चों को हक दिलाने के लिए जितेंद्र नाम के वकील से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी वकील से महिला डॉक्टर केस के सिलसिले में अक्सर मिलने लगी।
डॉक्टर का आरोप है कि इसी दौरान वकील ने उसे अपने झांसे में लिया और भरोसा जीतकर उसे घुमाने के बहाने मसूरी सहित विभिन्न जगहों पर ले गया। जहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर थाना पटेलनगर पुलिस ने आरोपी वकील जितेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच महिला दारोगा मीना आर्य को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *