-: अभिलाषी यूनिवर्सिटी के चांसलर ने सम्मानित किये जंजैहली के मेधावी
संवाददाता
मंडी,01 दिसंबर। मंडी ज़िला के सीसे जंजैहली में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि अभिलाषी यूनिवर्सिटी के चांसलर आर के अभिलाषी थे , स्कूल के प्रधानचार्य राजेंदर ठुकराल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपने सन्देश में कहा कि वार्षिक उत्सव के जरिये प्रतिभाओं के मूल्यांकन को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा की ये दिवस उन क लिए भी प्रेरक होता है जो आगे बढ़ना चाहते है। उन्होंने अपनी निधि से सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बीस हज़ार दिए। उन्होंने एक छात्रा के इलाज़ के लिए पांच हज़ार दिए।
उन्होंने इस के इलाज़ के लिए और भी मदद देने का आश्वाशन दिया। इस मोके पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मोके पर साइंस फेयर में शिवांश गुप्ता,लतेश पॉल , दीपिका , तनीषा , चंद्रेश , सूरज जिला स्तर और राज्य स्तर सम्मानित किए। सौम्य किरण को कई इनामो से सम्मानित की गई। इस मोके पर पूर्व शिक्षा अधिकारी कांशी राम कौशल , एस एम् सी प्रधान मेहर सिंह सहित गणमान्य उपस्थित थे।
—————————————————————————–
अभिलाषी यूनिवर्सिटी के चांसलर आर के अभिलाषी ने जब स्कूल की एक छात्रा के इलाज़ के लिए पांच हज़ार दिए। उपस्थित लोगो ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान दिया। जिसमे राम लाल राणा ने 11 हज़ार दिए। गौर रहे की इस लड़की के इलाज के लिए राम लाल राणा ने ये मुहिम छेड़ रखी है।