अनियंत्री होकर पेड़ से टकराई कार में सवार दो छात्रों की मौत , दो गंभीर रूप से जख्मी

देहरादून। विकासनगर की ओर से आ रही एक कार के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा देहरादून-पांवटा हाईवे पर मांडूवाला के जंगल में गत रात में हुआ। यह टक्कर हवा के माफिक इतनी तेज थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त कार में डीबीआइटी के दो छात्र और उनके दो मित्र सवार थे। दोनों घायल छात्रों का सिनर्जी अस्पताल में इलाज जारी है।
देहरादून के लिए रवाना हुए थे युवक
पुलिस के अनुसार करीब रात के नौ बजे चार युवक विकासनगर से देहरादून आ रहे थे। ऑल्टो कार में सवार यह युवक मांडूवाला के जंगल से गुजर रहे थे कि अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ जाने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी।
स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचित किया
स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और उनमें से तीन को 108 एंबुलेंस से प्रेमनगर अस्पताल, जबकि एक को सिनर्जी अस्पताल भिजवाया। सिनर्जी अस्पताल लाए जा रहे युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। इसकी पहचान राहुल नेगी पुत्र सुमिराज नेगी निवासी तिलवाड़ी थाना प्रेमनगर के रूप में हुई। उधर, प्रेमनगर अस्पताल में गंभीर रूप से घायल ऋषभ सिंह पुत्र संजय कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना सदर प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) की भी मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल अंशु आनंद निवासी बिहार और आशीष दूबे निवासी नैनीताल को भी प्रेमनगर अस्पताल से सिनर्जी के लिए रेफर कर दिया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक ऋषभ और आशीष दूबे देवभूमि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी के छात्र हैं, जबकि अंशु आनंद डीबीआइटी से पासआउट हो चुका था। राहुल नेगी के बारे में पुलिस द्वारा अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *