सैंज घाटी के राधाकृष्णन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

-स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया मंत्रमुगध
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 02 दिसंबर। कुल्लू जिला की सैंज घाटी के डॉ. आरके पब्लिक हाई स्कूल सैंज में धूमधाम से वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत रैला की प्रधान खीमदासी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य बीएस रावत ने समारोह की अध्यक्षता की। स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह का मंच संचालन विद्यालय के अध्यापक राम पाल शर्मा द्वारा किया गया।
वहीं, इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। मुख्यातिथि द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर और सरस्वती वंदना से समारोह का आगाज हुआ। वहीं, इस मौके पर प्रधानाचार्य ने सत्र 17-18 की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। वार्षिक समारोह में बीते वर्ष में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में अर्जित उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। प्राधानाचार्य ने वर्षिक रिपोर्ट में बताया कि चालू सत्र में विद्यालय में 265 विद्यार्थियों को 16 अध्यापक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं । बीते वर्ष में दसवीं का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। विद्यालय में आधुनिक तकनीक से समार्ट क्लास रूम के माध्यम से भी शिक्षा प्रदान की जा रही है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के छात्रों ने केंद्र व खंड स्तर पर भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्ष भर में महत्वपूर्ण दिवसों के अलावा मासिक तौर पर भी विद्यालय में अनेक गतिविधियों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसमें समूहगान, एकलगान, पंजाबी भांगड़ा पहाड़ी तथा फिल्मी गीत संगीत से देश की संस्कृति की झलक पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा पढ़ाई के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों द्वारा किए गए सहारनीय कार्यो के लिए उनकी प्रशंसा करके उनको प्रोत्साहन पर बल दिया गया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य दीलीप ठाकुर, समर्थ स्कूल के प्राधाचार्य धनवीर सिंह, प्रवक्ता सुभाश भारद्वाज,अधीक्षक अश्वनी ठाकुर, धनेश्वरी आईटी संस्थान के प्रबंधक निदेशक मनोहर ठाकुर,एसएमसी के अध्यक्ष चमन लाल पूर्व अध्यक्ष महेद्र राणा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *