मणिकर्ण पार्किंग से नीचे लुढ़की गाड़ी, 1 की मौत , 2 घायल

कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू,03 दिसंबर। पर्यटन एवं धार्मिक नगरी मणिकर्ण में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 2 अन्य व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक व्यक्ति के कान में गंभीर चोट आई है। जानकारी देते हुए मणिकर्ण चौकी के कॉन्स्टेबल रमेश ने बताया कि उक्त तीनों व्यक्ति सुबह करीब 4:45 बजे जाइलो गाड़ी एचपी- 34 डी 0392 में मणिकर्ण से भुंतर की ओर जा रहे थे और पार्किंग से जैसे ही गाड़ी निकाली गाड़ी एकदम नीचे लुढ़क गई जिससे गाड़ी में सवार ज्वालापुर निवासी प्रेम(50) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 2 अन्य व्यक्ति जिनमें बालीचौकी निवासी हरीश कुमार(33) और शाढाबाई निवासी जीवानन्द (39) बुरी तरह से घायल हो गए।


घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है ।वहीं, गुरुद्वारा सहिब के सेवादारों के अनुसार घायल हुए एक व्यक्ति जीवानंद जोकि भुंतर में बैल्डिंग का काम करता है को इस हादसे में कान में गंभीर चोट आई है।उधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास रविवार सुबह उस समय पेश आया जब तीन व्यक्ति मणिकर्ण से वापस लौट रहे थे कि अचानक पार्किंग से गाड़ी निकालते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे नीचे जा गिरा। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि 2 घायल हुए हैं जिनका उपचार जरी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताता की मौके पर पहुंची मणिकर्ण पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, इस हादसे से पूरी मणिकर्ण घाटी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *