संस्कृति से जुड़ाव के बिना कोई भी शिक्षा पूर्ण नहीं…सीता राम ठाकुर

कहा: गुरू बिना ज्ञान अधूरा,अपने गुरूजनों का सम्मान करें छात्र
-लगवैली के भुठी स्कूल में वार्षिक वितरण समारोह का आयोजन
– छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुतियां पेश कर लूटी वाहवाही
कमलेश वर्र्मा(परी)
कुल्लू, 03 दिसंबर। जिला कुल्लू लगघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुठी में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला भाषा अधिकारी डॉ सीता राम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर छा़त्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा में संस्कार जरूरी है इसलिए बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। वहीं, उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता के रंग में रंग रही है जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति से जुड़ाव के बिना कोई भी शिक्षा पूर्ण नहीं है। उन्होंने छात्रों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने की नसीहत देते हुए कहा कि गुरू के बिना ज्ञान अधूरा है इसलिए हमेशा अपने गुरूजनों का सम्मान करें। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के पुस्तकालय के लिए अपनी ओर से 10 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का शॉल व कुल्लवी टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों से लगघाटी के इस ऐतिहासिक स्कूल की गौरवशाली पंरपंरा का अनुसरण करने की अपील की। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य अमर चंद कटोच ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए स्कूल की सभी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इशा व उनकी टीम ने कुल्लवी लोकनृत्य एवं सपना की टीम ने लाहुली नृत्य पेशकर सबको झूमने पर विवश कर दिया। वहीं, सुनीता, भारती और सुमिता ने एकल गान, शिशुपाल व उनकी टीम द्वारा ग्रुप डांस पेश किया गया। इस मौके पर जमा दो के विज्ञान संकाय में पहले स्थान पर रहने वाले आशीष ठाकुर, दूसरे पर अमरीश ठाकुर और तीसरे स्थान पर रहने वाले गीतांश ठाकुर को सम्मानित किया गया। वहीं, आटर्स गु्रप में साहिल ठाकुर प्रथम,आंचल ठाकुर द्वितीय व तीसरे स्थान पर अंशुल ठाकुर, कॉमर्स में प्रथम रहे रवि ठाकुर,द्वितीय स्थान पर भारत भूषण व तीसरे स्थान नीरत को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जमा एक कक्षा के विज्ञान संकाय में गणेश ठाकुर,रूपेंद्र ठाकुर एवं विजय ठाकुर, आटर्स में मोहित ठाकुर, आकाश ठाकुर, सृष्टि ठाकुर और कॉमर्स में सीता देवी, विशाल ठाकुर, रीना देवी को पहले दूसरे एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, दसवीं कक्षा में हरीश को पहले अंकिता ठाकुर को दूसरा व शिवानी राज को तीसरा, नवीं कक्षा में अभिषेक व विशाल ठाकुर को पहला, ललित ठाकुर को दूसरा व ममता को तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया। आठवीं कक्षा में कोमल ठाकुर को पहला, सौरभ ठाकुर को दूसरा अंजू को तीसरा और सातवीं कक्षा में कुमकुम ठाकुर को पहला कृति ठाकुर को दूसरा व कृति ठाकुर को तीसरा एवं छठी कक्षा में चंदन प्रकाश को पहले समीर को दूसरे और अंकित को तीसरे स्थान पर रहने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 में जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुने जाने पर पूजा, 400 मीटर दौड पर प्रथम रहने वाली बबली, शायबी, कीर्ति और कबडडी में साहिल व सौरभ को सम्मानित किया गया। एनएसएस में प्री रिपब्लिक परेड के लिए चयनित होने पर सृष्टि को सम्मानित किया गया। सुनयना ठाकुर एवं अक्षय ठाकुर को उना में आयोजित मेगा कैंप में भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ हाउस का खिताब गांधी हाउस एवं स्वच्छता के लिए नेहरू हाउस को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य शांति देवी, चैपडसा पंचायत की प्रधान बिमला ठाकुर, स्थानीय पंचायत के उपप्रधान भूषण सिंह, प्रोमिला ठाकुर,वार्ड पंच भादर सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य पूर्ण सिंह, कंडीगचा स्कूल के मुख्याध्यापक पैने राम, उपप्रधानाचार्य डॉ वंदना ठाकुर, अध्यापक डॉ वंदना ठाकुर, यशपाल शर्मा,हरि सिंह शास़़्त्री, समीर भटनागर, बेली राम, सरिता,समन,आभा, गुलशन, शांता, राजेंद्र देव, पुष्पा, देव चंद, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *