बंजार के देउठा के थाणी गांव में आग की भेंट चढ़ा रसोईघर

-ठाकुर दास के घर के साथ बना रसोईघर पूरी तरह जलकर राख, 1 लाख के करीब नुकसान
-किचन में सर्दी से बचने को लकड़ी सहित कई चीजों का किया था भंडारण
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 03 दिसंबर। बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत देउठा के गांव थाणी में आग लगने से घर के पास बना किचन जलकर पूरी तरह से राख हो गया है। जानकारी के अनुसार थाणी गांव के ठाकुरदास पुत्र संगत राम ने बताया कि जब दिन के समय वे अपने परिवार के साथ घर पर थे तो अचानक उनके घर से करीब 6से 7 फुट की दूरी पर बने रसोईघर में में आग लग गई। उन्होंने बताया कि अचानक भडक़ी आग से उठे धुंए को देखकर ग्रामीण भूपेंन्द्र,भवानी, खेमराज, हीरा सिंह, गुमत,कबीरराम,टेकराम आदि ने उनके साथ पानी फैंककर आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। उन्होंने बताया रसोईघर में बिस्तर, खाद्य सामग्री, बर्तन, सर्दियों से बचने के लिए लकड़ी सहित अन्य जरूरी सामान का भंडारण कर रखा था लेकिन सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि आगजनी में ठाकुरदास का किचन पूरी तरह से जलकर राख हो गया है लेकिन किचन के पास बने घर को बचा लिया गया गया है। उधर, आगजनी की इस घटना का पता लगते ही पटवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का पूरा जायजा लिया। उधर, ग्राम पंचायत देउठा के उप प्रधान हुकम राम ने बताया कि आगजनी की घटना का पता लगते ही वे मौके पर पहुंचे और अन्य गांववासियों के साथ आग बुझाने की भी कोशिश की गई लेकिन तब तक आग काफी भडक़ चुकी थी जिससे किचन पूरी तरह से जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि उक्त आगजनी की घटना में करीब एक लाख के नुकसान का आंकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम बंजार से मिलकर प्रभावित परिवार को राहत राशि दिए जाने की मांग की जाएगी। गौर रहे कि कुल्लू जिला में सर्दियों का मौसम आते ही आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं जिसका सबसे बढ़ा कारण सर्दियों में गांव के लोगों द्वारा लकड़ी, घास का भंडारण और काष्ठकुणी शैली में बने मकान होते हैं।
Attachments area

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *