गैरसैण बनाने की मांग को लेकर सात दिसंबर को सत्याग्रह करेंगे कांग्रेसी

देहरादून। राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग को लेकर सात दिसंबर को गैरसैंण में सत्याग्रह किया जाएगा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण, आरक्षण, पलायन व बेरोजगारी के मसले पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
कांग्रेस के मुख्य प्रचार समन्वयक धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इन समस्याओं के साथ ही राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग को लेकर सात दिसंबर को गैरसैंण में सत्याग्रह किया जाएगा। साथ ही उन्होंने एक बयान जारी करते हुए यह भी कहा की सात दिसंबर को प्रदेश भर के आदोलनकारी गैरसैण जाएंगे और भराड़ीसैण स्थित विधानसभा भवन में सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारी चिह्नीकरण को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा मात्र झूठ के अलावा कुछ नहीं है। यही कारण है कि अभी तक इस संबंध में शासनादेश भी जारी नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *