बच्चे को रेलवे ट्रैक के किनारे रख विवाहिता ने ट्रेन के आगे कटकर की खुदखुशी

काशीपुर। रामनगर से मुरादाबाद को जाने वाली ट्रेन के सामने आकर एक महिला ने बच्चे को रेलवे ट्रैक के किनारे पर रख आत्महत्या कर ली। ट्रेन के रुकने पर रेलवे गॉर्ड ने महिला का शव व बच्चे को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचाया जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों को बच्चे को सौंप दिया।
रविवार शाम पौने छह बजे रामनगर से मुरादाबाद को जाने वाली गाड़ी संख्या 55314 गेट संख्या 52/2 चामुंडा विहार स्थित रेलवे टै्रक के पास बच्चे को गोद में लेकर महिला जसप्रीत कौर पत्नी जसबिंदर सिंह उम्र 28 वर्ष खड़ी थी। ट्रेन को आते देख महिला ने बच्चे को रेलवे ट्रैक से बाहर बैठाकर ट्रैक के बीच में आ गई। इससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन रूक गई। रेलवे गार्ड ने शव व बच्चे को लेकर स्टेशन पहुंचा। जीआरपी की सूचना पर पुलिस स्टेशन पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। सूचना पर परिजन जब रेलवे स्टेशन पहुंचे तो जीआरपी ने बच्चे को उनके हवाले कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि महिला जसप्रीत कौर पुत्री गुरदीप सिंह निवासी ग्राम शरकरा, सुल्तानपुर पट्टी निवासी की शादी 2012 में रुद्रपुर, आवास विकास कालोनी निवासी जसविंदर के साथ हुई थी। अशोक ने बताया कि परिजनों से जब पूछताछ की गई तो बताया गया कि जसप्रीत कौर काशीपुर गुरुद्वारा में मत्था टेकने कभी-कभी आया करती थी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *