17 वर्षीय युवक की मौत के मामले में हुए छह गिरफ्तार

खटीमा। लोहियाहेड में आयोजित विवाह समारोह में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए 17 वर्षीय रोहित की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ा दी है। साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हे न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया।
विवाह समारोह में हुई मारपीट के बाद 17 वर्षीय रोहित पुत्र रविंद्र की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की चाची राधिका ने छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में चौड़ापानी गांव के मनीष सिंह ऐरी, मनीष ऐरी, कमल धामी, विक्की सामंत, भरत सिंह ऐरी, मोहित सिंह के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 354, 307, 302 व 34 आइपीसी के तहत अभियोग दर्ज किया था। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी जेल भेज दिया गया।