एसआईटी के हाथ फ़र्ज़ी शिक्षकों की कुंडली

रुद्रपुर । 2012 के बाद से सभी बीएड, बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और टीईटी के नई भर्ती शिक्षकों के दस्तावेज खंगाले जाएंगे। एसआइटी के हाथों में एकमाह पहले फर्जी शिक्षकों की जांच आई थी । तबसे लगातार शिक्षकों के फर्जी तरीके से नौकरी करने का मामला सामने आ रहा है।
एसआइटी ने अब नए सिरे से जांच शुरू करने का फैसला किया है। जिले में फर्जी शिक्षकों की जांच एसआइटी कर रही है। जांच में अब तक फर्जी शिक्षकों के खुलासे हो चुके हैं। ऐसे मामले सामने आने के बाद एसआइटी ने वर्ष 2012 के बाद नौकरी पाने सभी शिक्षकों के शैक्षिक व नियुक्ति दास्तावेज खंगालने की तैयारी की है। इस मामले में एसआइटी हल्द्वानी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
ऐसा करने से कुछ फ़र्ज़ी शिक्षकों के हौसले बुलंद हो रहे थे लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी की ऐसे शिक्षक भी फंसते नजर आएंगे जो अब तक नजरों से बचे हुए थे। क्योंकि अब एसआइटी ने बीटीसी शिक्षकों के साथ ही बीएड, टीईटी और विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की कुंडली खंगालेगी। इसके लिए ऊधमसिंह नगर के 2012, 2013 और 2015 सन के दायरे में आने वाले सभी शिक्षकों की गर्दन फंसने वाली है। इसमें जांच के बाद जो भी सबूत सामने आएंगे उनको मद्देनज़र रखते हुए ही कारवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *