जिला क्रिकेट लीग-बी डिविजन में प्रदेश की दोनों टीमों ने की जीत हासिल

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में साईंग्रेस एकेडमी और लिटिल स्टार ऐकेडमी ने 71वीं जिला क्रिकेट लीग बी डिविजन में जीत हासिल कर अगले दौर में जाने के लिए जगह बना ली है।
इस प्रतियोगिता में साईंग्रेस एकेडमी व चिल्ड्रन्स ऐकेडमी के बीच पहला मैच खेला गया। चिल्ड्रन्स ऐकेडमी ने पहले खेलते हुए आदित्य शर्मा (15), भीम कंवर (39), अंकित कुमार (20), अमन शर्मा (40) व अमित चौधरी (10) की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन बनाए।
साईंग्रेस एकेडमी के लिए साहिल रावत ने चार व अखिलेश उनियाल ने तीन विकेट चटकाए । जवाब में साईंग्रेस ऐकेडमी ने अखिलेश उनियाल (11), अनुभव रावत (नाबाद 82), गौरव रमोला (14) व नितेश रावत (नाबाद 21) की मदद से निर्धारित लक्ष्य को 33.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। चिल्ड्रन्स एकेडमी के मयंक शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए।
तो वही दूसरी तरफ तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में दून स्ट्राइकर्स क्लब व लिटिल स्टार ऐकेडमी के बीच मैच खेला गया। दून स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन सिंह (25), अखिलेश आर्य (23), दीपक क्षेत्री (26), विनीत रावत (34), योगेश उनियाल (39) की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 227 रन बनाए।
लिटिल स्टार ऐकेडमी के लिए हरदीप सिंह ने चार विकेट चटकाए। जवाब में लिटिल स्टार ऐकेडमी ने विक्की गैरोला के शानदार शतक (115), विशाल गैरोला (25) व मुकेश (17) की मदद से निर्धारित लक्ष्य को 39.4 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। दून स्ट्राइकर्स क्लब के दीपक क्षेत्री व प्रणव शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए।