10 दिनों से लापता बच्चे टिवेंद्र का नाले में मिला शव
24 नबंवर से लापता हुआ था मासूम टविंद्र, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
-फोरेंसिक टीम भी पहुंची मौके पर, परिजनों ने उठाई मामले की प्रमुखता छानबीन करने की मांग
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 05 दिसंबर। जि़ला कुल्लू के बल्ह पंचायत के सराच से लापता 13 वर्षीय टिवेंद्र का शव कोली बेहड़ के नाले से बरामद किया गया है। उक्त किशोर 24 नम्बवर से लापता चल रहा था। जानकारी के अनुसार गांव की के महिला जब घास लेने के लिए नाले की और गई तो उसे वहाँ एक शव नजर आया। महिला ने इस बारे स्थानीय लोगों को सूचित किया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा इस मामले के बारे में कुल्लू पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया गया। वही, मंडी से भी फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया है। एसपी, कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद सारी स्थिति के बारे में पता चल पाएगा। गौर रहे कि 10 दिन पूर्व टिवेंद्र गांव में ही मुंडन समारोह में भाग लेने के लिए गया हुआ था लेकिन फिर वो घर नहीं लौटा। जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। टिवेंद्र के पिता तारा चंद ने बताया कि इस मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्रिहोत्री से मिला था और लापता युवक को शीघ्र ढूंढने की गुहार लगाई थी। 13 साल के इस मासूम बच्चे टिवेेंद्र सिंह के रहस्यमय स्थिति में लापता होने पर परिवारों ने आसपास के रिश्तेदारों से पूछताछ भी की थी किंतु कहीं कोई सुराग न मिला। यहीं नहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव वीर सिंह भारद्वाज ने इस मुद्दे को लेकर कुल्लू एसपी को ज्ञापन भी सौंपा था और बच्चे का ढूंढने की मांग की थी लेकिन लेकिन इतने दिनों में पुलिस के हाथ खाली ही रहे। लेकिन मंगलवार को सुबह अचानक कुछ स्थानीय महिलाओं को झाडिय़ों के पीछे उक्त लडक़े का मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में हडकंप का माहौल बन गया है। वहीं, शव की हालत को देखते हुए परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके मासूम बच्चे टिवेंद्र की किसी ने हत्या की है। वहीं, मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव वीर सिंह भारद्वाज ने पुसिल से मांग करते हुए कहा है कि समय रहते इस मामले की पूरी छानबीन की जाए और हत्या के आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे धकेला जाए। वहीं, वीर सिंह भारद्वाज के साथ आए बीडीसी सदस्य श्याम चंद अत्री, बल्ह पंचायत के प्रधान चंद्र प्रकाश एवं परिजन तारा चंद, गेहर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा तथा मामले की प्रमुखता से छानबीन करने की अपील की।