अग्रि पीडि़त परिवार की मदद के लिए आगे आई कारसेवा संस्था
-कारसेवा दल काफी लंबे अरसे से कर रहा जरूरतमंदों की सेवा
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 05 दिसंबर। कार सेवा दल कुल्लू ने एक और अग्रि प्रभावित परिवार की मदद की है। कारसेवा दल पिछले लंबे अरसे से जरूरत मंदों की सेवा कर रहा है। बंजार जिला कुल्लू के रहने वाले ठाकुर दास के घर में अचानक आग लग जाने से, परिवार का कुछ भी नहीं बचा। यह अपने दो बेटे और एक बेटी जो की विधवा है, उसके साथ उसी मकान में अपना गुजारा कर रहे थे। ठाकुर दास की उम्र 65 साल, पत्नी कृष्णा देवी, चमनलाल बेटा 35 वर्ष, टेकचंद 25 वर्ष, सुनीता 32 वर्ष विधवा, अपनी पूरी जिंदगी की कमाई करके इसी मकान में इक_े रहते थे। अचानक आग लग जाने से परिवार का कुछ भी न बचा। प्रशासन द्वारा फौरी राहत से गुजारा करना बहुत मुश्किल है। ऐसे में कार सेवा संस्था बुजुर्ग ठाकुर दास की मदद के लिए आगे आए और हर वह समान दिया गया जो एक परिवार को जीने के लिए जरुरी होता है। कार सेवा दल के प्रधान मनदीप सिंह डांग ने बताया कि इस परिवार की जैसे ही उन्हें जानकारी मिली तुरंत उन्हें कुल्लू बुलाकर पांच रजाई, 5 तलाई, 5 कंबल, हमाम, तंदूर, राशन सामग्री, गर्म कपड़े के साथ खाना बनाने के लिए बर्तन और आगे भी सहायता करने का वादा किया। इसमें कार सेवा संस्था के सदस्य दिलजीत सिंह मान, जसप्रीत सिंह, राम प्रसाद शर्मा, अमित शर्मा, सुनील कुमार, मनीराम व जीप यूनियन से इंद्र कुमार राही, जसवीर चावला, राजेंद्र सिंह गिल और मनदीप सिंह मौजूद रहे।