लोकगायक इंद्रजीत के बालूशाही मेरे ढोलकी रामा गाने की सैंज में हुई शूटिंग
-शीघ्र यूटयूब में देखने को मिलेगा इंद्रजीत का नया गाना
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 05 दिसंबर। यू-टयूब पर कुल्लवी पारंपारिक गीतों की धमाल मचाने वाले लोकगायक इंद्रजीत का एक नया पारंपारिक गाना बालूशाही मेरे ढोलकी रामा शीघ्र यू-टयूब पर लोड़ होने वाला है। जानकारी के अनुसार लोकगायक इंद्रजीत ने सैंज घाटी की कनौन पंचायत के रमणीय स्थलों पर पारंपारिक लोकगीत बालूशाही मेरे ढोलकी रामा की शूटिंग की। जिसमें एक ढोलक कलाकार के आधार पर बनाए गए इस गीत में शब्दों को इस तरह से पिरोया गया है कि सुनने वालों को बहुत आनंद आएगा। इस शूटिंग में जहां कनौन पंचायत के काष्ठकुणी शैली के मकान दिखेंगे वहीं कनौन गांव के महिलाए पुरूष व बुजुर्गों की कला देखने को मिलेगी। पारंपारिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरूषों को भी लोकगायक इंद्रजीत के साथ कार्य करने का मौका मिला। इससे पहले लोकगायक इंद्रजीत के लगभग 4 दर्जन गाने यू.टयूब पर आ चुके हैं और इनमें से लगभग एक दर्जन गानों को 10 से 15 लाख व्यूज यू-टयूब पर मिलें हैं। जिस तरह से इस नए गाने में भी इंद्रजीत ने मधुर स्वर के साथ लोकपरंपरा व वेशभूषा का ध्यान रखा है उसी तरह हाड़े मामुआए हे मामा व मिठा बड़ा लागदा झुरिए की तर्ज पर इस गाने को भी लोग पसंद करेंगे ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। आई सुर स्टूडियों के प्रबंध निदेशक सुरेश सुर ने कहा कि इस गाने का एक सप्ताह के भीतर विमोचन कर यू.टयूब पर लोड़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं बल्कि संगीत प्रेमियों पर पूरा विश्वास है कि यह गाना उन्हें पसंद आएगा।