राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेगा सूत्रधार कला संगम का दल

बिलासपुर में राज्य स्तरीय उत्सव में भाग लेने रवाना हुआ 42 सदस्यीय दल
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 05 दिसंबर। सूत्रधार कला संगम के कलाकारों का 42 सदस्यीय दल मंगलवार को 6 से 8 दिसंबर तक बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में कुल्लू का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हुआ। इस दल के कलाकारों ने विगत दिनों आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य, नाटक, समूहगान (लोकगीत),तबला वादन, हारमोनियम वादन, सितार वादन, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य (कत्थक) तथा इलोक्यूशन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करके राज्य स्तरीय युवा उत्सव में आयोजित होने वाली इन विधाओं की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की पात्रता पाई हैए जो कि इस संस्था के लिए एक गौरव की बात है। संस्था को इस बात का भी गर्व है कि पूर्व में भी हमारे कलाकारों ने लोकनृत्य में पांच बारए एकांकी नाटक में तीन बारए समूहगान लोकगीत में तीन बार तथा अन्य विविध राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्रहण करके राष्ट्रीय युवा उत्सवों में समय.समय पर हिमाचल प्रदेश का भारतवर्ष के विभन्न प्रांतों में प्रतिनिधित्व किया है। इसमें विशेष रूप से वर्ष 2016 में छतीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में समूहगान लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके हिमाचल को गौरवांवित किया है। इन कलाकारों को बिलासपुर के लिए विदा करने के लिए विशेष रूप से संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन व उपाध्यक्ष यनिंद्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंहए महासचिव सुंदर श्याम, वित सचिव विजय गोयल, प्रेस सचिव राजेश शानू, सहसचिव मोनिका सागर, संगीत प्रभारी प्रदीप कपूर, नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता, अकादमी प्रभारी तिलक राज, संगीत सहप्रभारी यशोदा शर्मा, वित सहसचिव जोगेंद्र ठाकुर, लोकनृत्य सहप्रभारी माधवी कौशल व सीमा शर्मा, नाटक सहप्रभारी केतन वर्मा, प्राचार्य संगीत अकादमी पं विद्यासागर शर्मा, नाटक निर्देशक ईंद्र राज इंदु तथा प्रबंधक उत्तम चंद उपस्थित रहे। इन सभी ने कलाकारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *