दिसंबर में भी रोहतांग दर्रा में दौड़ रही एचआरटीसी की बसें

-आधिकारिक रूप से दर्रा बंद होने के बाद भी सेवाएं दे रहा निगम
-कुल्लू और केलांग के बीच रोजाना चलाई जा रही एक-एक बस
-दोनों बसें पूरी तरह से हो रही हैं पैक, मौसम साफ रहने तक मिलेगी सुविधा
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 05 दिसंबर। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा भले ही आधिकारिक रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया हो लेकिन अभी भी हिमाचल पथ परिवहन निगम बसों के माध्यम से लोगों को सेवाएं दे रहा है। 13050रोहतांग दर्रे को पार करने का सफर इन दिनों किसी साहस से कम नहीं है और इस साहस को अंजाम दे रहे हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो के चालक। मौसम साफ रहने और दर्रा खुला रहने तक
निगम के एक बस कुल्लू से केलांग जाएगी और एक बस केलांग के कुल्लू आएगी। इन दिनों ये दोनों बसें पूरी तरह से पैक आ रही है। इन दिनों लाहुल घाटी में प्रचंड ठंड पड़ रही है और कई स्थानों पर पारा शुन्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है। कुल्लू से केलांग जाने वाली बस सुबह सात बजे कुल्लू से रवाना होती है और केलांग के कुल्लू की ओर जाने वाली बस सुबह दस बजे कुल्लू की ओर रवाना होती है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि कुल्लू और लाहुल जिला प्रशासन ने अनुमति लेने के बाद लोगों की सुविधा को देखते हुए कुल्लू-केलांग और केलांग-कुल्लू के लिए एक-एक बस चलाई गई। यह बस पूरी तरह से पैक रह रही है। दो दिन पहने तो एक अतिरिक्त बस भी भेजनी पड़ी थी। तकनीक निरीक्षण के बाद ही इन बसों को चलाया जा रहा है और मौसम साफ रहने तक यह सेवा जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *