बुराई को खत्म करने के लिए स्वयं से शुरूआत करें कोशिश…गुलेरिया

कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 05 दिसंबर। नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देशभक्ति एंव राष्ट्र निर्माण विषय पर जिला स्तर की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कुल्लू के बचत भवन में किया गया। जिसमें एसी टू डीसी कुल्लू अमित गुलेरिया ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बुराई को खत्म करने के लिए स्वयं से शुरूआत करें। उन्होंने कहा कि मौलिक कर्तव्यों का पालन करना देशभक्ति है, जितनी भी गतिविधियां होती है उनमें कहीं न कहीं देशभक्ति व राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी है। डॉ0 लाल सिंह जिला युवा समन्वयक एंव कंमाडैंट ने मुख्यतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि नेहरु युवा केंद्र युवा कार्यक्रम द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत पुरे कुल्लू जिला के विभिन्न स्थानों से 20 प्रतिभागियों नें हिस्स लिया। उन्होंने ये भी बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी प्रथम शान पर रहेंगे वो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किये जायेंगे और उसके पश्चात अगर प्रथम स्थान पर रहेंगे तो वो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और यदि वो राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रहते हैं तो उन्हें नेहरु युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दो लाख की धनराशी से नवाजा दी जाएगी। उन्होंने बताया की जिला कुल्लू की एक छात्र गत वर्ष भी राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था। कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी रजनी, दूसरे स्थान पर गोपाल सिंह और तीसरे स्थान पर कुमारी मेघना को प्रशंसा पत्र बांटे। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवायों का अहम रोल होता है। उन्होंने कहा की देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने में नेहरु युवा केंद्र एक अहम कड़ी है। डॉ दयानन्द ने कहा कि आज के प्रतियोगिता से राष्ट्र स्तर में प्रथम आने की सुगंध आ रही है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्षा डॉ धनेश्वरी शर्मा ने कहा कि आज देशभक्ति से जायदा राष्ट्र निर्माण के बारे में सोचने की आवश्यकता है और हमें इस विषय पर निरंतर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दौरान नेहरु युवा केंद्र के सहयोग देने के लिए 30 स्वयंसेवियों को भी सम्मानित किया गया वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर कुल्लू जिला का नेतृत्व कर लौटे 10 स्वयंसेवियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्वीप कार्यक्रम के दौरान विशेष सहयोग के लिए कुल्लू जिला के विभिन्न शैक्षणिक और गेर शैक्षणिक संस्थानों के मुख्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ धनेश्वरी शर्मा सेवानिवृत प्रधानाचार्य, डॉ दयानंद गौतम व विवेक शर्मा ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *