स्थापना दिवस पर कुल्लू पुलिस लगाएगी निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प

ऑन लाईन ठगी के लिए भी लगाया जाएगा जागरूकता शिविर
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 05 दिसंबर। कुल्लू के वाश्ंिाग में पुलिस लाईन में एक दिन का निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शालनी अग्निहोत्री ने बताया की 7-8 दिसम्बर को पुलिस पहली बार शिमला में पुलिस स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर सभी जिला के हैडक्वाटर में विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही है। जिसके आधार पर जिला कुल्लू में भी 6 दिसम्बर को कुल्लू पुलिस निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन पुलिस लाईन वाशिंग में किया जा रहा है। इस कैम्प का आयेाजन सीएमओ कुल्लू के सौजन्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी ग्रामीण व शहरवासीं इस सुविधा का लाभ उठाना चाहाते है तो वे लोग 6 दिसम्बर प्रात 11 वजे अपना निशुल्क चैकअप करवा सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसपी के कार्यालय के बाहर एक सप्ताह तक हेल्प लाईन का भी कैम्प आयोजन किया जा रहा है जिसमें आजकल लोगों को एटीएम और बैकों के नाम पर ठगा जा रहा है। उसके के लिए पुलिस एक सप्ताह तक एसपी कार्यालय के वाहर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एसपी ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे इस शिविर में जरूरू भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *