फैज़ाबाद : मुस्लिमो ने मस्जिद पर फेहराया काला झंडा , पश्चिम यूपी में भी विरोधी पोस्टर

लखनऊ । आज अयोध्या विवाद के मामले की 25वीं बरसी है। छह दिसंबर पर विरोध प्रदर्शन स्वरूप मुस्लिमों ने फैजाबाद की बेनीगंज मस्ज़िद पर काला झंडा लगा कर विरोध जताते हुए अयोध्या मस्ज़िद के पुनर्निर्माण के लिए कुरानख्वानी भी कराई । इस मौके पर कोई विवाद न हो इसलिए सावधानी बरतते हुए निगरानी ज़रा हटके की गयी है।

आपको बता दे कि 6 दिसंबर, 1992 में विवादित ढांचा को ढहा दिया गया था। तब से हर साल छह दिसंबर के दिन हिंदू-मुस्लिम संगठनों द्वारा परस्पर विरोधी आयोजन किए जाते हैं। कतिपय हिंदू संगठन शौर्य दिवस मनाते हैं जबकि मुस्लिम संगठनों द्वारा कलंक दिवस, यौमे गम व कुरानख्वानी का आयोजन किया जाता है। निषेधाज्ञा लागू हो चुकी है। चार जोन व दस सेक्टर और सब सेक्टरों में अयोध्या को बांट कर निगरानी की जा रही है।
यूपी पश्चिम में लगे विरोधी पोस्टर
बाबरी मस्जिद के विध्वंस की 25वीं बरसी पर बुधवार शाम पश्चिमी यूपी के कई शहरों में मस्जिद के पुनर्निर्माण के लिए आंदोलन चलाने का दावा करने वाले पोस्टर नज़र आ रहे हैैं। यूपी पुलिस ने हरकत में आते हुए मेरठ में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पोस्टरों के पीछे इसी संगठन का हाथ माना जा रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस तरह के पोस्टर पश्चिमी यूपी के शहर मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस और सहारनपुर में मिले हैं। पोस्टर के मुताबिक़ इस आंदोलन की अगुवाई पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) कर रहा है, जिस पर लिखा है कि कहीं हम भूल न जाएं, धोखे के 25 साल, बाबरी मस्जिद की दोबारा तामीर करो। पुलिस का कहना है कि पीएफआई पश्चिमी यूपी के कुछ लोगों को जुटाकर दिल्ली में आंदोलन करने की संभावना है।