कार चला रहे युवक के नियंत्रण खोने से , 55 वर्षीय महिला बनी मौत का शिकार

नैनीताल। अल्टो कार के खाई में गिरने से कार में सवार महिला की मौत हो गई, हादसे में कार चला रहे युवक को हल्की चोट आई। घटना हल्द्वानी-भीमतला मार्ग पर बोहराकुंन के पास हुई।
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के कनालीछीना क्षेत्र के मिताली गांव निवासी कैलाश जोशी पुत्र लीलाधर जोशी गत दिवस अल्टो कार से देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए चला था। रात वह हल्द्वानी में रिश्तेदारी में रुक गया।
आज सुबह वह पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ तो उसकी सास कमला देवी (55) पत्नी उर्वादत्त जोशी निवासी ग्राम टकोरा, पिथौरागढ़ भी उसके साथ पिथौरागढ़ के लिए चल दी। जैसे ही कार बोहराकुंन के पास पहुंची तो कैलाश को झपकी आ गई और वह नियंत्रण खो बैठा।
देखते ही देखते कार सड़क से नीचे करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसी दौरान कैलाश कार से छिटककर बाहर गिर गया। हादसे में कमला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैलाश को हल्की चोट आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *