दसवीं के छात्र पर केरोसिन तेल डालकर फरार हुए नकाबपोश , छात्र की मौत

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में एक दहशत से भरा का मंज़र सामने आया है जहां राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र को नकाबपोश लोगो ने मिटटी का तेल डालकर आग लगा दी। . आग से बुरी तरह झुलसा हुआ छात्र काफी देर तक क्लासरूम में ही पड़ा रहा।
एसडीएम जैंती-भनौली अवधेश कुमार ने कहा कि घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में है फिर भी पुलिस को अवगत कराया गया है। घटना संदेहास्पद है। यह खुदकशी का प्रयास भी हो सकता है। मौत से पहले झुलसे छात्र ने जो बयान दिया है, उस पर गंभीरता से जांच की जाएगी।
मंगलवार की सुबह विद्यालय खुलने के बाद छात्र प्रार्थना सभा के लिए मैदान में एकत्र हुए। इसी दौरान दसवीं के कक्ष में चीखने-चिल्लाने की आवाज के साथ ही आग की लपटें दिखाई दीं। शिक्षक और छात्र क्लास रूम की ओर भाग कर आए तो मंजर देख होश उड़ गए।
छात्र पर केरोसिन तेल डालकर फरार हुए नकाबपोश
दसवीं क्लास का मॉनीटर राकेश (17) पुत्र गोपाल सिंह निवासी रालाकोट, लमगड़ा धू-धू कर जल रहा था। शिक्षकों ने उसके बदन पर दरी डालकर आग बुझाई। लेकिन तब तक वह बुरी आग से तरह झुलस चुका था
स्थानीय लोगों की मदद से उसे बेस चिकित्सालय लाया गया। बेस चिकित्सालय स्थित पुलिस चौकी के एएसआइ बहादुर सिंह ने राकेश का बयान लिया। राकेश ने बयान में बताते हुए कहा कि वह ब्लैक बोर्ड व क्लास रूम में सफाई के लिए केरोसिन लेकर आया था। जब वह प्रार्थना सभा में जाने से पहले ब्लैक बोर्ड साफ करने जा रहा था तभी चार नकाबपोशों ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी और फरार हो गए।
बेस चिकित्सालय में छात्र की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि कॉलेज प्रबंधन समेत पूरा तंत्र मामले को खुदकशी के रूप में देख रहा है लेकिन मृत्यु पूर्व छात्र के बयान ने सनसनी फैला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *