पर्यटक सीज़न में ट्रैफिक जाम से निपटना प्राथमिकता…शालिनी

-मासिक क्राइम बैठक में लिया फैसला
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 06 दिसंबर। ज़िला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते बाशिंग पुलिस लाइन में कुल्लू पुलिस द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला भर से पुलिस थाना के प्रभारी उपस्थित रहे। इस बैठक की अध्यक्षता एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने की। बैठक में महीने भर हुई अपराध व पुलिस द्वारा किये गए कार्यो पर चर्चा की गई। वही, मुख्य रूप से विंटर सीजन के दौरान पर्यटन नगरी मनाली में ट्रैफिक जाम से निपटने पर विशेष चर्चा की गई। एसपी ने पुलिस अधिकारियों संग चर्चा करते हुए कहा कि सर्दियों में सीजन के दौरान ट्रैफिक से निपटने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी सर्दियों में कुछ जगह पर जाम की समस्या गहराई थी। इस साल भी कुल्लू से मनाली तक कई जगहों पर फोरलेन का काम चला हुआ है। ऐसे में उन जगहों को चिन्हित किया जाएगा और वहां जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *