सारे उत्तर भारत में भूकम्प के झटके. लोग घरों से निकले.
देहरादून । भूकंप के झटको ने एक बार फिर से पहाड़ को हिला कर रख दिया है. राजधानी देहरादून समेत पूरे पहाड़ में भूकंप के झटके महसूस किये गए. ये झटके काफी तेज थे। उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये झटके कर्इ बार महसूस किए गए। इसका असर राज्य के कर्इ जिलों में देखने को मिला है। इससे लोग दहशत में आ गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक कहीं से कोई नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
रात करीब आठ बजकर 54 मिनट पर भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गर्इ है। साथ ही बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग जिले में करीब तीस किलोमीटर नीचे है। भूकंप का केंद्र बिंदु कहां है अभीतक इसका पता नहीं लग पाया है। भूकंप के ये झटके करीब दो से तीन बार महसूस किए गए। ठीक आठ बजकर चवन मिनिट पर आये इन झटकों से लोग घरो से बाहर निकल आये. इसकी तीव्रता 5•53 नापी गई है. इसके साथ पंजाब’ हरियाणा. दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में भी भूकम्प महसूस किया गया.भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग बताया जा रा है, पूरे पहाड़ में किसी भी तरह की जान माल की नुक्सान की सूचना नहीं है.