आपस में जुड़े भुंतर वैली ब्रिज के दोनों छोर, लोहे की प्लेटें लगने का कार्य बचा शेष
-भुंतर बैली ब्रिज का कार्य अंतिम चरण पर, समय अवधि से पहले ही तैयार होगा ब्रिज
-एक-दो दिनों में पैदल चलने योग्य तैयार हो जाएगा पुल, जल्दी दौड़ेंगे वाहन
-पुल बंद होने से लोगों की बढ़ी हैं मुश्किलें, जान हथेली पर लेकर पहुंच रहे भुंतर बाजार
-प्लेटें लगाने में डटा लोनवि, 10 दिसंबर तक मिल सकती है जनता को पुल की सुविधा
कमलेश वर्मा(परी), 06 दिसंबर। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में बूढ़े बैली ब्रिज के दोनों छोर जुड़ चुके हैं और अब लोहे की प्लेंटे लगने का कार्य ही शेष बचा है। विभाग द्वारा इस ब्रिज का कार्य युद्धस्तर पर छेड़ा गया है। विभाग ने पुल के दोनों छोर मिला दिए हंै और लोहे की प्लेटों को जोडऩे का कार्य तेजी से चला है जिस रफ्तार से पुल तैयार किया जा रहा है उससे लग रहा है कि पैदल चलने वालों को एक-दो दिनों में सुविधा मिल जाएगी। वहीं, पुल पर से वाहनों की आवाजाही भी बहुत जल्द रफ्तार पकड़ लेगी। गौर रहे कि पुल निर्माण कार्य की बजह से भुंतर पहुंचने के लिए जनता को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। जनता पुल के साथ लगे क्रेटवॉल के डंगों का सहारा लेकर भुंतर बाजार पहुंच रही हैं जो बहुत रिस्की है। साथ ही पारला भुंतर के दुकानदारों को गाडियां न आने के कारण खाद्य सामग्री व अन्य सामान में भारी कमी आई है और ग्राहकों को पारला भुंतर की दुकानों में पूरा सामान नहीं मिल रहा है। लेकिन अब यहां की जनता के लिए खुशखबरी है क्योंकि पुल के दोनों छोर जुड़ गए हैं और अब विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य को देखकर लगता है कि एक दो दिनों में इस पुल से लोग पैदल चलने लगेंगे और बहुत जल्दी जनता को आने जाने की सुविधा के लिए नया डबल स्टोरी बैली ब्रिज मिलने वाला है।

सनद रहे कि भुंतर का यह पुराना वैली ब्रिज सिंगल स्टोरी वाला था जिस बजह से इसकी प्लेटें बार-बार खराब हो जाती थी, अब विभाग डबल स्टोरी वाला पुल लगाने जा रहा है यह बैली ब्रिज काफी मजबूत और सुरक्षित होगा । जिला प्रशासन ने जनता की सुविधा को देखते हुए लोकनिर्माण विभाग को 10 दिसंबर 2017 तक पुल तैयार करने के आदेश दिए हैं। विभाग ने डबल स्टोरी पुल को जोडऩे में काफी रफ्तार पकड़ी है जिससे लगता है कि पुल समय अवधि से पहले तैयार हो जाएगा। इस पुल के कारण जनता के बहुत से कार्य रुके हुए हैं अब जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा क्योंकि लोकनिर्माण विभाग मकैनिकल बिंग के कर्मचारी पुल निर्माण में जोरों से डटे हंै जिससे लगता है कि जनता को दस दिसंबर से पहले ही पुल की सुविधा मिल सकती है। उधर, डबल स्टोरी ब्रिज के दोनों छोर मिलने से जनता के मन में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, पुल का निर्माण कार्य चलने से मणिकर्ण, गड़सा चौक पर आजकल रौनक लगी है यहां अस्थाई बस स्टेंड व टैक्सी स्टेंड बना हुआ है जिस कारण सुबह से शाम तक यहां काफी चहलपहल लगी होती है। बहरहाल, पुल के दोनों छोर जुड़ गए हैं और अब जल्द ही इस पुल पर पहले की तरह वाहन भी दौडऩे लगेंगे।