समय पर अदा नहीं हो रहे विद्युत पेंशनरों के मेडिकल बिल…क्रोफा
-विद्युत पेंशनर वेलफेयर ऐसोसिएशन कुल्लू इकाई की बैठक संपन्न
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 07 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर वेलफेयर ऐसोसिएशन कुल्लू इकाई की पदाधिकारियों की बैठक शाड़ाबाई में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एसएल क्रोफा ने की। इकाई के महासचिव एनके शर्मा ने बताया कि बैठक में पेंशनर दिवस को मनाने के बारे में चर्चा की गई तथा निर्णय लिया गया कि पेंशनर दिवस के दौरान ही मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पेंशनर दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया कि कुल्लू डिवीजन से पेंशनरों के मेडिकल बिल भी समय पर अदा नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने सभी पेंशनरों से आग्रह किया है कि वे अपने खाता नबंर तथा बैंक ब्रांच के आईएफसी कोड डिवीजन में भी चैक करें ताकि बिल का भुगतान खाते में समय पर हो सके। ऐसोसिएशन ने सभी पेंशनरों को व उनके आश्रितों से आग्रह किया है कि वे इस पेंशनर दिवस पर अपनी भागेदरी दर्ज करवाई। उन्होंने सभी महिला पेंशनर से भी आग्रह किया है कि वो भी इस 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले दिवस में भाग ले और उनकी समस्याओं का भी निपटारा समय पर किया जा सके। इस मौके पर जेड आर बोध, प्रवीण भारद्वाज, रंगी लाल, जगदीश वर्मा, अजय शर्मा, गुरदयाल ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।