भुंतर के दियार से लापता युवक लौटा घर
सैंज-दियार से लापता हुए थे 3 युवक
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू,07 दिसंबर। कुल्लू ज़िला से लापता हुए तीन युवकों में से एक युवक गुरुवार को घर वापस आ गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एएसपी कुल्लू निश्चिन्त नेगी ने बताया कि जिला के सैंज और दियार से 3 युवक लापता हुए हैं जिनमें से आज दियार का एक युवक अपने घर वापस आ गया है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक गुलशन अपने रिश्तेदार के घर पर था और आज घर वापस आ गया है। उन्होंने बताया कि युवक पिछले शुक्रवार से लापता था। वहीं उन्होंने बताया कि सैंज से लापता हुए अन्य दो युवकों की लोकेशन का भी पता लग गया है और उन्हें भी शीघ्र ही ढूंढ लिया जाएगा। गौर रहे कि ज़िला कुल्लू की गत दिनों सैंज घाटी के शेंशर से 18 साल का ओम प्रकाश स्कूल गया था और 18 साल का उज्ज्वल घर से ननिहाल के लिए निकला था लेकिन आज इतने दिनों बाद भी दोनों युवक घर वापस नहीं लौटे हैं । वही, भुंतर के साथ लगते दियार से एक युवक आईटीआई शमशी के लिए घर से निकला था। लेकिन उसके बाद घर वापिस नही लौटा था लेकिन उक्त युवक आज घर वापस आ गया है