12 को देवसदन कुल्लू में जलवायु परिवर्तन पर होगा मंथन…डॉ. पीडी लाल

विभागाध्यक्षों सहित कई विषय विशेषज्ञ लेंगे भाग
-भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में होगा कार्यक्रम
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू, 07 दिसंबर। कुल्लू जिला के देवसदन में 12 दिसंबर को जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति, किन्नौर और पांगी भरमौर के करीब 200 लोग इकट्ठे होंगे और जलवायु परिवर्तन तथा साहित्यिक विषयों पर एक दिन का सेमिनार करेंगे। जिसे भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। कुल्लू जिला के उपयुक्त यूनुस इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी लाहुल निवासी ठोलंग निवासी डॉ. पीडी लाल ने दी है। कार्यक्रम लाहुल स्पीति की स्वयंसेवी संस्था आजाद धरोहर सुरक्षा समिति के बैनर तले होगा। डॉ. पीडी लाल ने बताया कि उनके ही गांव से शाम चंद आजाद जलवायु परिवर्तन विषय पर एक सेमीनार जो प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित हुई में भाग लेने गए। राज्य स्तरीय दो दिवसीय इस कार्यशाला में जलवायु के प्रति उन्हें गहरा असर हुआ और उन्होंने कुल्लू में भी अपने जनजातीय क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर खास तौर पर इन इलाकों में आने वाले समय में जलवायु पर और समृद्ध संस्कृति पर क्या असर पडऩे वाला है, विषय को लेकर कई लोगों से चर्चा करने के बाद इस कार्यशाला को करने का निर्णय लिया। जिसमें लोगों ने अपनी अपार इच्छा शक्ति भी दर्शाई है। डॉ. लाल का कहना है कि आज विश्वभर में यही चिंता है कि पर्यावरण को कैसे बचाया जाए। खाली सेमिनारों और कागज के पेटभर नहीं अब समय आ गया है जब हर इंसान को अपने आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण दिलाना होगा। उनके अनुसार 12 दिसंबर को कुल्लू जिला से लगभग सभी विभागों के मुख्यम इस सेमिनार में आ रहे हैं। जिनके अंतर्गत लाहुल उपमंडल भी आता है। इसके अलावा जीवी पंत, पालमपुर विश्वविद्यालय और मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से भी विषय विशेषज्ञ आ रहे हैं। इस दिन करीब 15 लोगों को अपने-अपने विषयों के शोध पत्रों के साथ बुलाया है जिसमें पैनल डिस्कशन होगी और सभी प्रश्रकर्ताओं के माकूल जबाब देने के भरसक प्रयास किए जाएंगे। सरकारी अधिकारियों के अलावा लाहुल के प्रसिद्ध इतिहासकार छेरिंग दोरजे, कंचनजंघा के हीरो कर्नल प्रेम चंद, कारगिल वॉर के हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, प्रसिद्ध पर्यावरण विद और हिमालय रक्षा की आवाज अभिषेक के अलावा कई जानी मानी हस्तियां मौजूद होंगे। उधर, हाल ही में शिमला से जलवायु विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लेकर आए शाम आजाद ने बताया कि सेंटर फॉर मीडिया स्टडी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसमें राज्य के सभी जिलों से प्रतिनिधि शामिल हुए।
जिसमें पीटीआई के राज्य ब्यूरो पीसी लोहमी, ऑल इंडिया रेडियो के शिशु शर्मा शांतल, अर्चना फुल, मंडी से उमेश ललित तथा किन्नौर रामपुर से विश्वेश्वर नेगी के अलावा कई जाने माने पत्रकार मौजूद थे। उन्होंने बताया कि स्टडी सेंटर के महानिदेशिका पीएन वसंती की अगुवाई में कार्यक्रम बेहद सफल व प्रेरणादायी रहा। जिसके फलस्वरूप कुल्लू में भी एक कार्यशाला आजाद जनजातीय धरोहर सुरक्षा समिति के बैनर तले करने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी लोगों की अत्यंत रूचि दिखी। उनके अनुसार लॉरेल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 11 छात्र-छात्राएं उस दिन वोलेंटियर का काम करेंगे जिनका सहयोग एनसीडीएस के सदस्य भी देंगे। मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों का पारंपरिक लाहुली अंदाज में स्वागत होगा। इस दिन के विशेष आकषर्ण में लाहुल की प्रसिद्ध लोक गायिका नीरू चांदनी सभागार में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति भी देंगी। हाल ही में चीन से मिसेज इंटरनेशनल एशिया में फोटोजेनिक का खिताब जीत कर आई कल्पना ठाकुर विशेष अतिथि होंगी और उनका सम्मान मंच में किया जाएगा। इस अवसर पर जनजातीय क्षेत्रों से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कई लोग आगे आए हैं। सीएमएस के फेस्टिवल मैनेजर सब्यसाची, अर्पित अग्रवाल तथा बीके साहू एवं लाहुल से ही राम गौड, राकेश कुमार, संत कुमार, सुंदर लाल, नील चंद, कमलेश वर्मा तथा कृष ठाकुर ने इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा है कि सही मायने में इस दिशा में गहराई से मंथन और कार्य करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *