अब टिवेंद्र के बिसरे की जांच करेगी फारेंसिक टीम

-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्रारंभिक दृष्टि से गिरने के कारण हुई टिवेंद्र की मौत
कमलेश वर्मा(परी), कुल्लू, 07 दिसंबर। जिला कुल्लू की बल्ह पंचायत के बच्चे टिवेंद्र की मौत गिरने से हुई है या मौत के कुछ और कारण है। अब कुल्लू पुलिस इसकी भी जांच में जुट गई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में टिवेंद्र की मौत प्रारंभिक दृष्टि से गिरने के कारण हुई और फारेेंसिक टीम को भी मौके पर उसके कपड़ों से ऐसे कोई निशान नहीं मिले हैं जिससे यह साबित हो सके की उसकी मौत का कारण कोई साजिश हो लेकिन उसके बाद भी कुल्लू पुलिस मौत के सही कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद अब कुल्लू पुलिस ने शव से निकाले बिसरे को जांच के लिए फारेंसिक लैब में भेज दिया है ताकि अगर परिजन किसी पर टिवेंद्र की मौत का शक जताते हों तो बिसरे की रिपोर्ट से उसे पूरी तरह से साफ किया जा सके। गौर रहे कि गत 24 नवंबर से सराच गांव का 13 वर्षीय टिवेंद्र अपने से गायब चल रहा था और 10 दिनों के बाद उसका शव नाले में पड़ा हुआ मिला। उस समय परिजनों ने उसकी मौत के सही कारणों की जांच के लिए पुलिस से भी आग्रह किया था। वहीं, एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में प्रारंभिक दृष्टि से टिवेंद्र की मौत का कारण नाले में गिरना बताया जा रहा है लेकिन पुलिस ने बिसरे को भी फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। ताकि मौत के सही कारणों के बारे में पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *