कुल्लू पुलिस कर रही महिला सुरक्षा व ऑनलाइन ठगी से बचने बारे जागरूक

-हिमाचल पुलिस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता शिविर का आयोजन
कमलेश वर्मा(परी),कुल्लू 07 नवबंर। हिमाचल प्रदेश पुलिस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर जिला कुल्लू पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर एक जागरूकता शिविर लगाया गया है जिसमे को बैंक एटीएम फ्रॉड से बचने के उपायों , वाहन चलाते समय वर्तने वाली सावधानियों ,यातायात के नियमो , महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चिन्त सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस 8 से 9 अक्टूबर को अपना स्थापना दिवस मना रही है उसी के उपलक्ष्य पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कुल्लू पुलिस द्वारा 7 से 9 अक्टूबर तक जागरूकता शिविर का आयोजन कर रही है। इसी के साथ ही पुलिस लाइन बाशिंग में मेडिकल चेकअप कैम्प और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। लोग भी इसमें बढ़चढ़कर भाग ले रहे है। जागरूकता शिविर में आये शाम आज़ाद , कमल , देवी सिंह , प्रेम सिंह , हिमानी ठाकुर और दीक्षा महंत आदि ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए जागरूकता शिविर में उन्हे मह्त्वपूर्ण जानकारी दी गयी जिससे वह अपने और अपने परिवार को बैंक एटीएम से होने वाले फ्रॉड से बचा सकते है और यातायात के नियमो और महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी गयी।