मनाली में पूर्व मंत्री के होटल की हुई निशानदेही
-शुक्रवार को एनजीटी के समक्ष पेश की जाएगी रिपोर्ट
-एनजीटी के आदेशों पर हुई कार्रवाई
कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,07 दिसंबर।
ज़िला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में प्रशासन द्वारा वीरवार दोपहर को पूर्व मंत्री द्वारा बनाये गए होटल की निशानदेही की गई। प्रशासन की और से एसडीएम मनाली एचआर बैरवा सहित अन्य राजस्व विभाग तथा पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मनाली प्रशासन द्वारा एनजीटी से मिले आदेशो पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। मोके पर पहुंचे अधिकारियों ने होटल के नक्शे के हिसाब से जमीन की निशानदेही की और उसकी रिपोर्ट तेयार की। वही, प्रशासन द्वारा होटल का पूरा रिकॉर्ड बनाकर शुक्रवार सुबह एनजीटी में पेश करेगा। इस निशानदेही के लिए डीएफओ नीरज चड्ढा, तहसीलदार हरीश शर्मा और नायब तहसीलदार किशोर भी मौके पर मौजूद रहे। गौर रहे की होटल निर्माण के दौरान वन भूमि पर रास्ता बनाये जाने की शिकायत माननीय एनजीटी के समक्ष की गई थी। वही, पहले से ही मनाली में अवैध निर्माण पर एनजीटी सख्त है। इस होटल की पहले भी निशानदेही हो चुकी है लेकिन ट्रिब्यूनल ने एसडीएम मनाली से इस होटल की दोबारा नाप नपाई कर रिपोर्ट देने को कहा है।