कुल्लू में मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

कमलेश वर्मा(परी)
कुल्लू,07 दिसंबर। जिला स्तरीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस कुल्लू जिला में भी मनाया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड एवं सहायक आयुक्त डा. अमित गुलेरिया ने नागरिकों से आवाह्न किया कि स्वेच्छा से झंडा दिवस पर दान कर इस पवित्र कार्य में अपना आर्थिक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि इस दिन लोगों को एक विशेष झंडा देकर सैनिकों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए धन एकत्रित किया जाता है। इसके माध्यम से एकत्रित धनराशि प्रदेश सरकार के सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से युद्ध वीरागनाओं, सैनिकों की विधवाओं, पूर्व सैनिक, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण पर व्यय की जाती है। उन्होंने लोगों से झंडा दिवस पर उदारतापूर्वक अंशदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि सशस्त्र सेनाओं के निरूस्वार्थ बलिदान और देश के प्रति संपूर्ण समर्पण के प्रति अपनी। उन्होंने बताया कि विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं व अन्य संस्थाओं के सदस्यों द्वारा लोगों को झंडा दिवस के प्रति लोगों को अवगत करवाया जाएगा और अधिक से अधिक से धनराशि दान के रूप में देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *