सांसद रामस्वरूप शर्मा ने साझा किया अग्नि प्रभावितों का दुःख

-एमपी ने किया अग्नि प्रभावित गांव भाटकराल का दौरा
-हर संभव सहायता करने का दिया आश्वासन
कमलेश वर्मा (परी), कुल्लू 08 दिसंबर। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने शुक्रवार को कुल्लू जिला के भाटकराल अग्नि प्रभावित गांव का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने प्रभावितों का दुःख साझा किया।इस अवसर पर उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा भी मौजूद रहे।उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रभावितों को दी जा रही राहत को लेकर
संतोष व्यक्त किया और साथ ही जिला प्रशासन को सर्दी के मौसम को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि प्रभावितों के लिए रहने, खाने पीने का उचित प्रबंध किया जाए क्योंकि इस क्षेत्र में काफी बर्फबारी होती है इसलिए तिरपाल के टैंट बर्फबारी में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने एनएचपीसी के सीएमडी को इस दुख की घड़ी में प्रभावितों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए टीम की छत उपलब्ध करवाने
को कहा है। उन्होंने प्रशासन को सभी प्रभावितों के पुर्नवास हेतु आवश्यक सहायता के साथ टीडी इत्यादी समय पर व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार सहिंता के कारण अभी वे सांसद कोष से घोषणा नहीं कर सकते हैं लेकिन भविष्य में ग्राम पंचायत जो भी प्रस्ताव बनाकर उन्हें भेजेगी उनकी मांगों पर तुरंत गौर किया जाएगा तथा आवश्यक सहायत उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला भाजपा महामंत्री जोगिद्र शुक्ला
ने बताया कि जब भी मंडी संसदीय क्षेत्र में आगजनी व प्राकृतिक आपदाएं की घटनाएं घटी है सांसद राम स्वरूप शर्मा सबसे पहले प्रभावितों के दुख दर्द बांटने पहुन्छ जाते हैं तथा एमपी कोष से पर्याप्त सहायता उपलब्ध करवाते रहे हैं। गौर रहे कि गत दिन पूर्व कुल्लू ज़िला की उझी घाटी के शिरड (भाटकराल) गांव में आग ने खूब कहर बरपाया था। आगज़नी की इस घटना में गांव के करीब आधा दर्जन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं और इस घटना में लगभग 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जलकर राख हो गई है। इस घटना के बाद अब इन प्रभावितों को सबसे बड़ी चिंता सर्दी का मौसम है। लोगों को चिंता सता रही है कि आखिर बारिश और बर्फबारी में वे कैसे और कहां रहेंगे।बहरहाल, सांसद रामस्वरूप शर्मा ने इस गांव का दौरा किया और प्रभावितों को हर संभव सहायता करने का आश्वाशन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *