छात्र-छात्राएं अपने गुरुजनों से अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने की करें कोशिश: डॉ देव

रायसन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
-विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोज़न
– सुभाष हाउस को मिला बेस्ट हाउस का खिताब
कमलेश वर्मा(परी),08 दिसंबर।कुल्लू के रायसन स्तिथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायसन में शुक्रवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा सलाहकार डॉ. अमर देव ने बतौर मुख्यतिथि का शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य, स्कूल के सभी अध्यापकों, स्कूल प्रबंधन समिति और छात्र-छात्राओं ने मुख्यतिथि का भव्य स्वागत किया। मुख्यतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य फ़तेह चंद नेगी ने शॉल, टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर मुख्यतिथि को सम्मानित किया।
वहीं, स्कूली छात्र-छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये जिसमे सरस्वती वंदना, पंजाबी डांस, एकल गान,लाहौली डांस और कुल्वी नाटी पेश जार सबका मन मोह लिया। एनएसएस के छात्रों द्वारा कबाली के माध्यम से पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्ष भर में स्कूल के छात्रों द्वारा शैक्षणिक , खेलकूद आदि गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी और उन्होंने ईश्वर से छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। मुख्यतिथि द्वारा बोर्ड की दसवी कक्षा की परीक्षा में मेरिट में आये हुए ग्यारह छात्र-छात्राओं अंजलि ,अंशुबाला, हिमा, कमलेश,नेहा, पूजा देवी,राधा, अभिषेक कुमार, आकाश,धर्मवीर, नवीत ठाकुर और जमा दो में मैरिट में रहे स्मृति महाजन, शिवानी, अजय ठाकुर, प्रेमलता, लाकपा, गीता नेगी अंजलि नेगी, जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगीता विजेता रहे स्नेहा, आस्था, प्रियंका, कुसुम,तम्मना चित्रा, मोनिका ,रीना, तेंजिन शकुन, जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगीता के रनरअप रहे विजेता खिलाडियों और भी पहली से बाहरवी कक्षा में परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय , तीसरे स्थान पर रहे छात्रों,और अन्य गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्यतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सूरज को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर और सुभाष हाउस को बेस्ट हाउस के ख़िताब से नवाजा हैं। मुख्यतिथि ने कहा कि मानव के लिए शिक्षा सर्वोपरि है। बच्चे अपने गुरुजनो से अधिक ज्ञान अर्जित करने की कोशिश करें। साथ ही उन्होंने पुरूस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं भी दी और ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फतेहचंद नेगी, एसएमसी के अध्यक्ष शरभ नेगी, कर्म चंद एवं सभी सदस्य, पंचायत के उपप्रधान , वार्ड पंच विद्या नेगी, डेरा सेरी की वार्ड पंच बबली तथा अन्य लोग मौजूद रहे।