ऑल इंडिया पैंशनर्ज डे पर दो पैंशनरों को कुल्लू में किया जाएगा सम्मानित…शास्त्री
-सिविल पैंशनर्ज नग्गर मंडल की मासिक बैठक गायत्री मंदिर कटराईं में संपन्न
कमलेश वर्मा,
कुल्लू, 08 दिसंबर। सिविल पैंशनर्ज एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कटराईं मंडल की मासिक बैठक मंडल प्रधान ओम प्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता मेें गायत्री मंदिर कटराईं में आयोजित की गई।इस बैठक में मंडल कार्यकारिणी सदस्यों, पैंशनर्ज एवं फैमिली पैंशनर्ज ने भी बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लिया। जानकारी देते हुए नगर मंडल के प्रधान ओम प्रकाश शास्त्री और कुल्लू मंडल के प्रधान जय बिहारी भारद्वाज ने बताया कि बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि बैठक में 65, 70 व 75 वर्ष पार कर चुके हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत कर्मचारियों को आने वाली प्रदेश सरकार द्वारा 5,10 एवं 15 प्रतिशत की अतिरिक्त पैंशन देने संबंधी मंत्रीमंडल बैठक में लाकर उक्त मांग को स्वीकृत किया जाए। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार से मांग की गई कि पैंशनरों को हर माह 1000 रूपए चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जाए। पैंशनरों को दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया लेबल पैंशनर डे जो 17 दिसंबर को मनाया जाता है उसके लिए इस मंडल से 2 पैंशनर 80 वर्ष पार कर चुके हैं उन्हें सम्मानित करने हेतू 17 दिसंबर को कुल्लू भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पैंशनरज के विभिन्न कार्यालयों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए धनराशी का प्रावधान किया जाए। इसके अलावा कुल्लू से मनाली वाया वामतट सांय 7 बजे बस चलाने की भी मांग की गई। इस बैठक में जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, महासचिव हीरा लाल ठाकुर अन्य पैंशनरज व फैमिली पैंशनर्ज उपस्थित रहे।
—————————————————————–
——————————————————————–
सिविल पैंशनर्ज कुल्लू मंडल की मासिक बैठक 11 को
सिविल पैंशनर्ज एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की मासिक बैठक हनुमान मंदिर ढालपुर नजदीक कोर्ट में रखी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान जय बिहारी भारद्वाज करेंगे। सिविल पैंशनर्ज कुल्लू द्वारा जिला स्तर पर पैंशनर्ज डे 11 दिसंबर को मनाया जाएगा और इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जबकि ऑल इंडिया पैंशनर्ज डे 17 दिसंबर को मनाया जाता है। इसमें 80 साल पार कर चुके पैंशनर्ज को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी पैंशनरों से आग्रह किया है कि इस बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लें।